सोशल मीडिया पर हर रोज़ कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इसी क्रम में कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दुल्हा नई दुल्हन को कंधे पर उठाकर कर नदी पार कराते दिख रहा है। आज हम आपको इसी वीडियो के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें: बारात में मछली के पसंदीदा पीस खाने को लेकर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे
यह घटना बिहार के किशनगंज जिले की है। दरअसल शनिवार को किशनगंज के दिघल बैंक प्रखंड क्षेत्र के कनकाई नदी के पलसा घाट पर ये वीडियो बनाया गया है जिसमें दुल्हा अपनी नई दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करते हुआ दिख रहा है। शादी प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र के लोहागाड़ा गांव में हुई थी।
देखें वीडियो
शादी संपन्न होने बाद बारात लौट रही थी। आधी दूरी तो सबने नाव से पर कर ली। जहाँ पानी कम था वहाँ तो उनलोगों को पैदल ही पार करना था। बाराती एक एक करके चल पड़े। लेकिन नई नवेली दुल्हन पानी में चलकर कैसे जाती! बस फिर क्या था, दूल्हे ने दुल्हन को अपने कंधे पर उठा लिया। फिर दोनों ने नदी पार की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक कनकाई नदी पर पुल नहीं बन पाया है क्योंकि पलसा सीमावर्ती क्षेत्र है, उसके बाद नेपाल शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें: एक ही शख्स को हुआ दो लड़कियों से प्यार, 4 साल किया डेट, तीनों ने कर ली धूमधाम से शादी
वैसे तो दूल्हे ने दुल्हन के दुःख में साथ देने का वादा शादी के दौरान किया ही होगा, परंतु उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि इतनी जल्दी ही इसे निभाना पड़ जायेगा। हम ये उम्मीद करते हैं कि दोनों इसी तरह उम्र भर एक दूसरे का साथ निभाये।