दुनिया भर के अजूबों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज जिस अजूबे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह वाकई हैरान कर देने वाला है। आज हम आपको एक ऐसे बच्चे के बारे में बताने जा रहे है, जिसके धर दो है पर दोनों की जान एक ही है। इस अजूबे बच्चे ने सभी को हैरान कर दिया है। आइये जानते है इस घटना के बारें में।
उत्तरप्रदेश की घटना
यह घटना उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के गोकुल थाना क्षेत्र के हूसेपुर गांव की है। जहाँ एक माँ ने अजूबे बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे की चर्चा पूरे इलाके में है। लोग इस बच्चे का काफी रोमांचित होकर देख रहे है। हूसेपुर गाँव के निवासी मोहम्मद यासीन की पत्नी शाहीन ने इस बच्चे को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें: ये पुराने टेलीविजन आपको बना सकते हैं लखपति, पढ़िए क्या है बेचने का तरीका
बच्चा-माँ दोनों सुरक्षित
बच्चे के जन्म के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सही सलामत हैं। इस बच्चे को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान है। वह भी इसे अजूबा मान रहे है। बच्चे का दो सर, दो पैर और चार हाथ है। बच्चे के नीचे का हिस्सा एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। यह बच्चा चारों तरफ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मोहम्मद यासीन की आर्थिक स्थिति दैनीय
बच्चे के पिता मोहम्मद यासीन की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। इस चीज को देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा बच्चे का निशुल्क डिलीवरी और साथ में दवाइयों के लिए भी कोई भी शुल्क नही लिया गया है। यासीन की स्थिति को देखते हुए ऐसा कदम उठाया गया है।
डॉक्टर का क्या कहना है
डॉक्टर मानते है कि ऐसे बच्चे की डिलीवरी न के बराबर होती है। करोड़ो में एक बच्चा ऐसा होता है। डॉक्टर ने कहा है कि आगे बच्चों को बचाना काफी कठिन साबित होगा। इसके लिए सर्जरी की आवश्यकता होगी। यासीन की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है जिसका वह खर्चा उठा सके। इसलिए बच्चे का अब भगवान ही बचा सकते है।

यह भी पढ़ें: हाय री किस्मत: बीमार समझकर हाथ आई ‘सोने की मछली’ को पानी में फेंका, कीमत जान के सिर पीट लिया
पिछले साल भी ऐसी घटना
उत्तरप्रदेश की तरह पिछले साल मध्यप्रदेश में भी ऐसी घटना प्रकाश में आई थी। ऐसे अजूबे बच्चों की खबर कई सालों के बाद 1 बार सुनने को मिलता है। ऐसी घटना सुनने के बाद इंसान यह सोच में पड़ जाता है कि इस धरती पर ऐसे-ऐसे अजूबे भी घटित होते है। जिसे देखकर इंसान की आंखे खुली की खुली रह जाती हैं।