28.1 C
New Delhi
Sunday, April 2, 2023

अनोखी शादी: शादी में दुल्हन को गहने के जगह पर पहनाया गोलगप्पों का मुकुट, सर पर तोड़े पापड़

दुनिया में तरह-तरह के रीती-रिवाज देखने को मिलते है। हर देश, हर राज्य का अपना अलग रीति रिवाज़ है। आज हम आपको एक ऐसे रिवाज के बारे में बताने जा रहें है, जिसे जानकर आप बहुत हैरान हो जाएंगे। आईये जानते है इस कहानी के बारें में।

हम सब जानते है कि लड़कियों को गोलगप्पो से सबसे अधिक लगाव होता है। मगर कभी आपने ये सुना है कि कोई लड़की अपनी शादी में गहनों के जगह पर गोलगप्पे के गहने पहन लें। जी हाँ इस अनोखी शादी में गहनों और कपड़ो से सज़ी दुल्हन के परिवार के किसी सदस्य ने दुल्हन को गोलगप्पे का मुकुट पहना दिया।

यह भी पढ़ें: बदहाली का आलम: दूल्हे ने कंधे पर उठाकर कराई दुल्हन की विदाई, क्या यही है हमारा ‘नया भारत’?

जहाँ और दुल्हने अपनी शादी में ढेर सारा गहने पहनती हैं, वही इस अनोखी दुल्हन के चारों तरफ गोलगप्पे ही गोलगप्पे थे। दुल्हन ने सारी ज्वैलरी गोलगप्पे के ही पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आरती बालाजी ने शेयर किया था। उन्होंने वीडियो के कैप्शन के जरिये दुल्हा अभिषेक एवं अक्षया को बहुत बहुत शुभकामनाये दी। इस वीडियो को 4.3 मिलियन लोग देखे है और 12 लाख से अधिक लाइक मिले है। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस अनोखी शादी में सारी रस्म अनोखी ही थी। एक और अनोखा रस्म हुआ। जिसमें अक्षया के रिस्तेदार अक्षया के माथे पर ढ़ेर सारे पापड़ो को तोड़े। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अक्षया इस रस्म के बाद गोलगप्पों से भर गई। गोलगप्पे के शौकीन लड़की की रस्म की कहानी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रही है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -