सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आज हम आपको ऐसी दादी के बारे में बताएंगे जिन्हें रॉकेट दादी (Rocket dadi) कहा जा रहा है। जिस उम्र में लोग बेड पकड़ लेते हैं, उस उम्र में इन्हें एंड्रॉयड मोबाइल चलाते और 80 की रफ्तार में कार दौड़ाते देखा जा रहा है।
Rocket dadi का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। ऐसे तो 95 साल का उम्र एक ऐसा उम्र होता है जिसमें हर कोई अपने ज़िम्मेदारियों से मुक्त हो कर आराम करना चाहता है। 95 साल के उम्र में अगर किसी को कार चलाने को कहें तो सब मजाक ही समझेंगे। मगर यह दादी बाकी दादीयों से कुछ अलग है। यह 95 की उम्र में भी हाईवे पर गाड़ियों को ओवरटेक करती नजर आई है। दादी 60-80 किलोमीटर के रफ़्तार से कार चलाती है।

मध्य प्रदेश के देवास जिले के विलवानी की रहने वाली इस दादी का नाम रेशमबाई तंवर है। इनकी उम्र 95 साल है। 2007 में इनके पति का निधन हो गया था। इनके पति एक फैक्ट्री में काम करते थे। पति के गुज़र जाने के बाद दादी अपने परिवार के साथ ही रहती है।
इनके परिवार में कुल 29 सदस्य हैं। वैसे दादी अभी तक दो परपोते को भी देख चुकी हैं। इनका सबसे पहला वीडियो इनके डिप्टी कलक्टर पोते ने डाला जिसके बाद इनके सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दादी के वायरल हो रहे वीडियो को देखा है एवं उनके लगन की तारीफ की है।
इसके अलावे दादी अपने कई वीडियो में एंड्रॉयड फोन चलाते भी नजर आई हैं। दरअसल, दादी ने खुद को समय के अनुसार ढाल लिया है। 95 के उम्र में भी दादी किसी के ऊपर निर्भर नहीं है। ये अपनी जो भी इच्छा परिवार के सामने जाहिर करती हैं, परिवार वाले इनकी इच्छा पूरी करते हैं। जब दादी ने कार चलाने की इच्छा जाहिर की तब परिवार वालों ने दादी को ड्राइविंग की ट्रेनिंग दिलवाई। दादी ने कार चलाना सीखा एवं इसके बाद हाईवे पर मारुति 800 को चलाते हुए नजर आईं। दादी के कार की स्पीड बहुत तेज़ होती है फिर भी वह निर्भय हो कर कार चलाने का आनंद लेती हैं।
95 साल के उम्र में भी दादी बिल्कुल फिट है, उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है। दादी सुबह उठकर पूजा-पाठ करती हैं, उसके बाद घर के कामों में लग जाती है। वह गाय भैंस को चारा भी डालती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दादी कार से पहले ट्रैक्टर भी चला चुकी हैं। 95 साल की उम्र में भी इतना एक्टिव रहना बहुत बड़ी बात है।

वीडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: झारखंड में बहती है एक ‘सोने’ की नदी, एक महीने में उगलती है 50-60 किलो सोना
वैदिक ज्ञान की तरफ से हम दादी को इस उम्र में भी अपने शौक पूरे करने के लिये बधाई देते हैं। एवं उनके और भी बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना देते हैं।