भक्त भले ही मोह माया के जाल में फंस कर ईश्वर को याद नहीं करता। लेकिन ईश्वर उसकी सहायता अवश्य करते हैं। भक्त कैसे भी हो दिल से याद करने पर ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं। भक्त जब कष्ट में होता है और ईश्वर को मन से याद करता है तो ईश्वर उसकी सहायता अवश्य करते हैं। अत: हमेशा ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। भगवान किस रुप में आपको बचाने आपके पास पहुँच जाए कोई नही जानता।

आज हम एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे है जिसने समय रहते एक बच्चे की जान बचाई है। उस बच्चे के लिए वह किसी भगवान के भेजे हुए दूत से कम नही है । दरअसल महाराष्ट्र के वांगनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शनिवार को पटरी की ओर एक बच्चा अपनी मां के साथ खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ता है और वह नीचे पटरी पर गिर जाता है। ऊंचाई अधिक होने के कारण न तो मां नीचे कूद पाती है और ना ही बच्चा ऊपर चढ़ पाता है। इसी बीच उसी पटरी पर एक नॉन स्टॉप ट्रेन आती दिखती है। यह सब देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में खलबली मच जाती है। तभी पटरी पर मौजूद पॉइंट्समैन मयूर दौड़ते हुए बच्चे के पास पहुंचते हैं और उसे उठाकर प्लेटफॉर्म पर रखते हैं फिर खुद भी ऊपर चढ़ जाते हैं। उनके ऊपर चढ़ते ही पटरी पर से तेज रफ्तार ट्रेन गुजरने लगती है। इस जांबाजी की प्रशंसा चारो तरफ हो रही है।
रेल-मंत्री ने भी आभार जताया।
पॉइंट्समैन मयूर शेलखे इस कार्य की प्रशंसा खुद रेलमंत्री ने की है उन्होंने मयूर को फोन करके आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मुंबई में सेंट्रल रेलवे ऑफिस के पूरे स्टाफ ने तालियां बजाकर उनका सम्मान किया। उस बच्चे के माँ के लिए मयूर किसी भगवान से कम नही है।

इस जांबाजी के लिए 50 हजार का इनाम।
रेल मंत्रालय ने मयूर शेलखे की इस जांबाजी के लिए उन्हें 50 हजार रुपये बतौर सम्मान राशि दी है। पूरे भारत मे उनकी तारीफ हो रही है।