धरती पर तरह-तरह के जीव-जन्तु पाये जाते हैं, उनमें से कुछ जीव-जंतु जहरीले और कुछ फायदेमंद भी होते हैं। सभी जीवों की प्रकृति अलग-अलग होती है। आमतौर पर साँप को सबसे अधिक जहरीला जीव माना जाता है लेकिन कम लोग ही जानते है कि कुछ बिच्छू साँप से भी अधिक जहरीला होता है। आइये जानते हैं बिच्छू के बारे में….
बिच्छू का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। यह गर्म इलाकों में अधिक पाया जाता है। इसके डंक का जहर इतना अधिक होता है कि दुनिया के कई देशों में बिच्छु की तस्करी भी की जाती है। बिच्छू अपने पैर के बालों का उपयोग सेंसर की तरह करता है। यह तुरंत किसी जीव को पकड़ कर अपना शिकार बना लेता है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बिच्छू बिना खाये पूरे एक वर्ष तक जीवित रह सकता है। बिच्छू अपने शरीर में मेटाबॉल्जिम काफी स्लो कर लेता है, जिसके कारण यह एक साल तक बिना खाए भी जीवित रह सकता है। बिच्छु 2 या 3 इंच का होता है। यह छोटे-छोटे कीड़ो और छिपकलीयों को अपना शिकार बनाता है। बिच्छू साँप को भी खा सकता है। यह इंसानों को काट लेता है और इसका उपचार सही वक्त पर न किया जाय तो इंसानों की जान भी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: जानिए सड़क किनारे लगे हरे, पीले, नीले इत्यादि रंगों के ‘माइलस्टोन’ क्या सूचित करते हैं
आमतौर पर बिच्छू छोटे-छोटे कीड़ों को पकड़ कर अपने ज़हर से उसे बेहोश कर देता है और फिर उसे अपना शिकार बनाता है। बिच्छू गर्मी के मौसम में दिन के वक्त ठंढी जगहों पर छिप जाता है और रात को अपने शिकार की खोज में निकल पड़ता है। दुनिया में बिच्छू की 2,500 से भी अधिक प्रजातिया हैं। एक शोध के अनुसार बिच्छू इंसानों के बीच रहना पसंद नहीं करते हैं।

बिच्छू पेड़, चट्टान, मिट्टी के नीचे, ख़र पतवार के अंदर इत्यादि जगहों पर रहते हैं। इसलिए इन जगहों पर जाते वक्त हमेशा जूता या चप्पल पहनकर जाना चाहिए। घर में भी हमेशा जूतों और कपड़ो को अच्छी तरह से झाड़ कर पहनना चाहिए क्योंकि ठंढ़क पाने के लिए बिन्छु इनमें भी घुसे रहते हैं।