28.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

स्टंट दिखाने के चक्कर में लड़के ने किया गजब कारनामा, ऐसे मुंह के बल गिरा, लोग बोले- टूट गया…

सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या वायरल हो जाए कहना मुश्किल है। लोग तरह-तरह के स्टंट (Stant) करके भी देश भर में पहचान बना रहें हैं। उन्हें ऐसा करता देख अन्य लोग भी उनसे प्रेरित होकर स्टंट करने की कोशिश करते हैं एवं कई बार उनका भी वीडियो वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का स्टंट करता है लेकिन वह स्टंट सही से नहीं कर पाता है और बुरी तरह गिर जाता है।

स्टंट करने के दौड़ान बुरी तरह गिरता है लड़का

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक लड़का स्टंट कर रहा है। वह लड़का चश्मा लगाए ही स्टंट करता है। आंगन में रखी खाट के ऊपर वह बड़ी जोर से छलांग लगाकर हवा में उछल जाता है लेकिन जैसे ही वह खाट के दूसरी ओर झुकता है वह बहुत जोर से मुंह के बल गिर जाता है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है यह वीडियो

वीडियो को देखते समय अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस लड़के को कितनी चोट लगी होगी। वह लड़का इतना जोड़ से गिरता है कि उसका चश्मा टुकड़ों में बिखर जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @preetsoe2 नाम के पेज से शेयर किया गया है।

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: हरियाणवी गाने पर भाभी-ननद की जोड़ी ने किया ज़बरदस्त डांस, देखें Viral वीडियो

बार-बार देख रहे है लोग यह वीडियो

इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं एवं इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक (Like)भी मिल चुके हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट (Comment) किया है कि “भाई इसका सेकंड पार्ट कब आएगा”, तो एक अन्य यूजर का कहना है कि “भाई चश्मा तो उतार देता”।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -