सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी-ब्याह से जुड़े तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। एक ऐसा ही इंगेजमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग की हंसी थम नहीं रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सगाई का यह वीडियो
सोशल मीडिया पर सगाई का वायरल हो रहा यह वीडियो देखने के बाद हर कोई अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहा है। वायरल हो रहा इस वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़का-लड़की सगाई के दौरान एक दूसरे के सामने खड़े हैं और दोनो ओर के परिवार के लोग और रिश्तेदार भी वहां मौजूद है। लड़की पहले लड़के को अंगूठी पहनाती है और फिर अंगूठी पहनाने के बाद झुककर लड़के के पैर छूती है। इसके बाद लड़का लड़की को अंगूठी पहनाता है और वह भी लड़की का पैर छू लेता है लेकिन लड़के के पिता जब यह देखते हैं तो पीछे से उसे जोर से थप्पड़ मारते हैं।
देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: अगर आप भी लस्सी पीने के शौकीन है तो दिल्ली की इन गलियों के मशहूर दुकानों पर पहुँचे
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है यह वीडियो
लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mohan_kushwaha_8555 नाम के यूजर आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 87 हज़ार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं एवं इसके साथ ही ढेरों कमेंट भी किए गए हैं। कुछ लोग इस लड़के का तारीफ कर रहे हैं क्योंकि लड़के ने लड़की को खुद के बराबर समझा है, वहीं कुछ लोग कमेंट बॉक्स में लड़के का मजाक उड़ाते नजर आ रहे है।