23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

क्या आपने देखा है नही फूटने वाला अंडा, लोग देख कर हो रहे हैं दंग

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता हैम। वर्तमान में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ख़बर में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति को पेड़ की डाल काटते समय एक रहस्यमयी अंडा मिला लेकिन वह अंडा आम अंडे से अलग है। उस अंडे की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है कि यह किस चीज का अंडा है। आइये जानते हैं इस रहस्यमयी खबर के बारे में।

पत्थर की तरह कठोर अंडा

दरअसल, यह रहस्यमयी अंडा उपमंडल (Upmandal) के ग्राम पंचायत चैल चौक (Chail Chauk) के सलोई (Saloi) गांव निवासी महेंद्र कुमार (Mahendra Kumar) को पेड़ की डाल काटते समय मिला। पहले तो महेंद्र को लगा कि यह किसी पक्षी का अंडा होगा लेकिन जब महेंद्र ने इसे पेड़ पर से गिराया तब यह नहीं फूटा क्योंकि यह अंडा पत्थर की तरह कठोर है। इसके बाद ऐसे रहस्यमयी अंडे के मिलने से महेंद्र आश्चर्यचकित रह गए और इसकी जानकारी अपने गांव के लोगों को दिया।

Internet

अंडे को देखकर परेशान हैं लोग

ऐसे रहस्यमयी अंडे को देखकर सभी परेशान हैं और सोच में पड़े हैं कि पत्थर के जैसा कठोर अंडा किसका हो सकता है जो इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी नहीं फूटा। दरअसल 3 दिन पहले महेंद्र डाल काटने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। वहीं उन्हें टहनीयों के बीच एक सफेद रंग का अंडा दिखाई दिया।

Internet

ऊंचाई से गिराने पर भी अंडा नहीं फूटा

उन्हें लगा कि यह कोई पक्षी का अंडा होगा और यह समझ कर महेंद्र ने उस अंडे को पेड़ से नीचे गिरा दिया। लेकिन जब महेंद्र अगले दिन उसी पेड़ पर डाल काटने गए तब उन्होंने उसी अंडे को देखा फिर इसके बाद उन्होंने उस अंडे को हाथ में उठाया। अंडे का वजन आम अंडे से ज्यादा था जिसे देखकर वह दंग रह गए और उस अंडे को वहीं पर गिरा दिया फिर भी वह अंडा नहीं गिरा। बहुत से बार पेड़ से अंडे को नीचे गिराने पर भी वह अंडा नहीं फूटा। यह अंडा देखने में एक मामूली अंडा जैसा ही है और इसका वजह 86 ग्राम है।

Internet

यह भी पढ़ें: पिता के साथ चाय बेचकर बना IAS अफसर, हिमांशु गुप्ता की कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा

किसी बड़े पक्षी का है यह अंडा

इस अंडे की ख़बर महेंद्र ने बैटनरी विभाग गोहर (Veterinary Department Gauhar) को दी, जिसके बाद उन्होंने अंडे को लेकर उपमंडलीय पशु चिकित्सालय गोहर पहुंचे। वहां डॉ नंदकिशोर (Dr. Nandkishor) ने अंडे की जांच की और बताया कि अंडा शायद कोई बड़े पक्षी का हो सकता है। उन्होंने भी ऐसे अंडे को पहली बार देखा है। फिर इस अंडे की जांच तेज रोशनी में की गई जिसने पता चला उसमें से रोशनी क्रॉस हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि जैसे यह किसी बड़े पक्षी का अंडा है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह किस चीज का अंडा है। वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की ओर से दिया गया जांच रिपोर्ट (Report) के बाद ही इस अंडे बारे में कुछ कहा जाएगा। अभी तक इस मामले की कोई जांच नहीं की गई है।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -