38.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023

आमिर खान के बाद शिखर धवन का भी हुआ तलाक, पढ़िए पत्नी ने इंस्टाग्राम पर क्या बताया

अभी हाल ही में अभिनेता आमिर खान के तलाक की खबर आई थी और अब खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ने शिखर धवन को तलाक दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक का जिक्र किया है।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर

शिखर धवन भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी है। शिखर के फैंस भी काफी संख्या में है। वह एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और कभी-कभी दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। नवंबर 2004 में दिल्ली के लिए अपनी पहली श्रेणी की शुरुआत करने से पहले वह अंडर -17 और अंडर -19 टीमों के लिए खेले थे।

आयशा से हुई थी शादी

शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियन हैं। आयशा के पिता बंगाल से थे जबकि उनकी मां ऑस्ट्रेलियन थीं। खास बात तो ये है कि आयशा भारत में ही जन्मी थीं। लेकिन बचपन से ही उनकी परवरिश ऑस्ट्रेलिया में हुई। आयशा और शिखर एक-दूसरे से फेसबुक के जरिए मिले थे। दोनों में दोस्ती हो गई फिर इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। बाद में इनदोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: गुटखा खा रहा था दूल्हा, मंडप में ही दुल्हन ने जड़ दिए थप्पड़, देखें ये मज़ेदार वीडियो

2012 में शादी 2021 में तलाक

लगभग नौ सालों के बाद आयशा और शिखर का तलाक हो गया है। इसकी जानकारी खुद आयशा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम से दी है। इस तलाक के खबर पर शिखर धवन की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नही आई है पर आयशा के इंस्टाग्राम के पोस्ट से यह साफ पता चलता है कि अब उनके रास्ते अलग हैं।

Sunidhi Kashyap
Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -