आज के दिन यानी कि 10 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारत की बात करें तो यह दोपहर के 1:42 से लेकर शाम के 6:41 तक चलेगा। लेकिन भारत के अधिकांश हिस्सों के लोग इस का दीदार नहीं कर पाएंगे।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा में जो इंटरएक्टिव मैप जारी किया है उसके अनुसार इस सूर्य ग्रहण को भारत के कुछ ही हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारत के लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों मैं यह आंशिक तौर पर दिखेगा। केवल शाम के समय जब सूर्य ग्रहण खत्म होने वाला होगा तभी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के लोग इस सूर्य ग्रहण को आंशिक रूप से देख पाएंगे।

बात यदि विश्व की करें तो इस सूर्य ग्रहण को अमेरिका यूरोप उत्तर एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर से देखा जा सकेगा। यही नहीं नासा ने इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की है। इस लिंक पर क्लिक करके आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

यदि आप सूर्य ग्रहण के रूप में आग का छल्ला देखने के इच्छुक हैं तो आज आपको निराशा होगी। क्योंकि इस आग के छल्ले का दीदार सिर्फ कनाडा ग्रीनलैंड और उत्तरी रूस के कुछ हिस्से के लोग ही कर पाएंगे।