दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए उपकरण भी खरीदते हैं लेकिन उपकरण से हमें कुछ पल की राहत ही मिलती है।
तापमान अधिक गर्म होने के वजह से हम गर्मी से परेशान हो कर ठंडी जलवायु वाले जगह जाना चाहते हैं। आज हम आपको भारत (India) के कुछ ऐसे चुनिंदा जगहों के बारे में बताएंगे जहां सालभर जलवायु ठंडी ही रहती है। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
तरह-तरह का उपाय
गर्मी से राहत पाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं लेकिन जलवायु गर्म होने के कारण हर उपाय हमारा फेल हो जाता है। हर तरह के उपाय से हमें कुछ पल की ही ठंडक मिलती है, उसके बाद फिर गर्मी ही लगने लगती है लेकिन आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे चुनिंदा जगहों के बारे में बताएंगे जहां सालों भर बर्फ का चादर बिछा रहता है और वहां का जलवायु ठंडा ही रहता है। आप अधिक गर्मी पड़ने पर वहां जाकर अपनी छुट्टी आनंद में बीता सकते है और प्राकृतिक खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं।
कारगिल (Kargil)
कारगिल (Kargil) सुनते ही बहुत से लोगों को कारगिल युद्ध याद आता है लेकिन कारगिल भारत का एक बहुत ही सुंदर एवं खूबसूरत हिल स्टेशनों (Hill station) में से एक है। यहां सामान्य तापमान -32 डिग्री सेल्सियस से -48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जिस कारण लोग यहां आकर गर्मी में भी ठंडी का लुफ्त उठाया करते हैं।
कारगिल सिंधु नदी के तट पर स्थित है। यह समुद्र तट से 8,780 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। कारगिल से आपको हिमालय (Himalaya) की खूबसूरत पर्वत श्रृंखला को देखने का भी मौका मिलेगा। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के शिखर पर जमी हुई बर्फ की सफेद चादर लोगों की ट्रिप में चार चांद लगा देती है। बहुत से लोग यहां गर्मी की छुट्टी बीतने आते है एवं गर्मी में भी यहां ठंडी का लुफ्त उठाते हैं।

रोहतांग पास (Rohtang Pass)
गर्मी से परेशान हो कर, गर्मी के मौसम में ठंडी जलवायु का आनंद लेने के लिए रोहतांग पास एक बहुत ही उचित जगह है। रोहतांग पास हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू शहर के लाहौल और स्पीति घाटी से जोड़ने का काम करता है। यह पीर पंजाल रेंज के अंतर्गत आता है।
यह समुद्र तल से 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। देशभर में गर्मी हो या ठंडी यह सालोंभर बर्फ की सफ़ेद चादर से ही ढका रहता है। गर्मी के मौसम आते ही लोग यहां आना शुरू कर देते है लेकिन लोग ज्यादातर लोग सितंबर (September) और अक्टूबर (October) के महीने में चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लाखों की संख्या में यहां आते है।
रोहतांग पास में मनमोहक एवं खूबसूरत प्राकृतिक नजरों को देखने का मौका मिलता है। लोग यहां भरपूर आनंद ले सके इसलिए यहां पर्यटकों के लिए स्नो स्कूटर, स्केटिंग और स्कीइंन जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज भी कराई जाती है। यह जगह फैमिली और फ्रेंड्स के साथ गर्मी बिताने के लिए बेस्ट है।

स्पीति वैली (Spiti Valley)
तेज गर्मी में ठंडे जलवायु की आनंद लेने के लिए गर्मी के मौसम में पर्यटक लाखों की संख्यां में स्पीति वैली (Spiti Valley) घूमने आया करते है। हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति वैली घूमने-फिरने के लिए जानी जाती है। गर्मी से राहत पाने के लिए यह बहुत ही सुंदर जगह है। जहां बाकी राज्यों के लोग गर्मी से जलते रहते है उन महीनों में यहां पहाड़ों पर बर्फ देखने को मिल जाता है।
पहाड़ों की सुंदर घाटियां यहां पर्यटकों के ट्रिप में चार चांद लगा देती है। हर मौसम में यहां बर्फ की चादर सभी घाटी को ढकी रहती है। ठंडी के मौसम में स्पीति वैली की तापमान -30 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है।

द्रास (Dras)
द्रास (Dras) जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) की वादियों में स्थित है। यह राज्य की सबसे आखरी हिल स्टेशन है। यहां मौसम सालभर ठंडा और बर्फीला रहता है। यहां गर्मी के मौसम में भी तापमान ठंडी रहती है इसके वजह से लोग यहां अपनी गर्मी की छुट्टियां बिताने आया करते हैं। द्रास की समुद्र तल से ऊंचाई 10,760 फीट है।
द्रास में हिंदू धर्म के लोगों से जुड़ी कई धार्मिक स्थल भी मौजूद है जिसके वजह से लोग यहां घूमने के साथ-साथ आस्था के लिए भी यहां आया करते हैं। यह बहुत ही लोकप्रिय और सालभर टूरिस्ट (Tourist) का पहुंचने वाला एरिया है।

यह भी पढ़ें: बिहार के इस शिक्षक का गाना आपका दिल छू लेगा, गर्मी की छुट्टी पर दे रहे हैं संदेश
अमरनाथ (Amarnath)
अमरनाथ (Amarnath) घूमने के साथ-साथ हिंदू धर्म के लोगों के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थानों में से एक है। हिंदू धर्म के लोग यहां बढ़-चढ़ कर जाने का सपना रखते है। सालों भर यहां का वातावरण ठंडा ही रहता है जिसके वजह से लोग गर्मी के मौसम में यहां छुट्टियां बिताने आया करते हैं। समुद्र तल से अमरनाथ लगभग 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
यहां अमरनाथ गुफा में एक बर्फ से बने शिवलिंग है। हिंदू धर्म के लोगो के अनुसार सालों भर बर्फ जमा रहने के कारण अमरनाथ यात्रा को सबसे कठिन तीर्थ माना जाता है। बहुत से लोग उबर-खाबर रास्तों में ठंड के मौसम में चलने में सक्षम नहीं होते हैं जिसके वजह से उन्हें जाने के बारे में सोचना पड़ता है।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें।