हमारे समाज में महिलाओं में होने वाली मासिक धर्म को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। मासिक धर्म के दौरान हर महिला को शारीरिक पीड़ा के साथ-साथ मांसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको पीरियड्स से जुड़ी कुछ ऐसे अजीबों गरीब प्रथाओं के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आपको बड़ी हैरानी होगी।
लड़की को पिलाया जाता है रक्त
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसपास के इलाकों में मासिक धर्म (Periods) के दौरान महिलाओं को रक्त पिलाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। पीरियड के दौरान महिला को रक्त पिलाया जाता है लेकिन जो महिला नहीं पीना चाहती है उसे भी समझाकर यह कार्य करने के लिए दबाब डाला जाता है। वहां के लोगों के बीच मासिक धर्म के बारे में सोच यह है कि माहवारी के दौरान महिला को रक्त पीने से शरीर में ताकत आती है, इससे स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होती है। यहां महिलाएं गाय के दूध एवं नारियल का तेल रक्त में मिला कर पीती हैं।

महिलाओं को खाना बनाने से रोक
मासिक धर्म को लेकर बांग्लादेश (Bangladesh) के कुछ इलाकों में भी कुछ अलग प्रथा देखने को मिलती है। यहां मासिक धर्म शुरू होते ही महिलाओं को रसोईघर में घुसने से मना कर दिया जाता है। वहीं जब महिलाओं के मासिक धर्म शुरूआत होती है तब उनके मासिक धर्म खत्म होने तक उन्हें खाना बनाने से रोक दिया जाता है। यहां के लोग ऐसा सदियों से करते चले आ रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठान करते है लोग
नेपाल (Nepal) अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं घूमने वाली जगहों के लिए दुनियां भर में जाना जाता है। नेपाल के भी कुछ इलाकों में मासिक धर्म को लेकर कुछ अजीब प्रथा देखने को मिलता है। नेपाल के एक गांव में मासिक धर्म के दौरान अगर कोई महिला को छू देते हैं तो उसे अनुष्ठान करना पड़ता है। पूजा-पाठ के बाद ही वह व्यक्ति शुद्ध होता है। वहां यह प्रथा लोगों के बीच सामान्य है और यह वर्षो से चली आ रही है एवं वहां के लोग इस प्रथा पर अमल भी करते हैं।

दुल्हन की तरह सजाना
हमारे देश एवं हमारे समाज में मासिक धर्म को लेकर तरह-तरह की भिन्नताएं देखने को मिलती है। हमारे देश के कर्नाटक, केरल एवं आंध्रप्रदेश के कुछ इलाकों में जब लड़की को पहली बार पीरियड आता है तो वहां उसे दुल्हन की तरह सजाया जाता है। घर की बाकी महिलाएं उस बेटी का आरती उतारती हैं। घर के लोग इसे उत्सव की तरह मनाते हैं। लोगो का कहना है कि बुरी शक्ति पास न आए इसलिए वहां की लड़कियां अपने पास नींबू एवं लोहा रखती है।

यह भी पढ़ें: बेजुबान जानवरों से है इतना प्यार कि जंगल को ही बना लिया अपना घर, आठ साल से माँ की तरह सेवा
माहवारी के दौरान महिला घर से दूर
नाइज़ीरिया के कुछ इलाकों में भी पीरियड के दौरान कुछ अजीबों गरीब प्रथाएं देखने को मिलती है। नाइज़ीरिया के कुछ इलाकों में पीरियड के दौरान महिलाओं को अशुद्ध माना जाता है। यहां शादीशुदा महिला को जब पीरियड आता है तब उसे पुरुषों से दूर रखा जाता है। पुरुषों से दूर रखने के लिए महिला को घर से दूर झोपड़ी में रखे जाना का व्यवस्था की जाती है। वहां के लोगो का सोचना है कि जब वह माहवारी के दौरान कोई महिला पुरुष के संपर्क में आती है तब बीमारी फैलने का डर रहता है इसलिए ऐसा करना पड़ता है। कुछ लोगो को न चाहते हुए भी इन प्रथाओं को मानना पड़ता है क्योंकि यह वर्षो से चली आ रही रही है।
Disclaimer- वैदिक ज्ञान के द्वारा इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य है कि हम अपने पाठकों के साथ इस जानकारी को साझा कर सकें।
इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।