बिहार के जमुई की सीमा आए दिन सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। रोड ऐक्सिडेंट में उसका एक पैर काटना पड़ा था इसीलिए सीमा अपने एक पैर के सहारे ही अपने सारे कार्य करती है। आज सीमा लाखों लोगो के लिए प्रेरणा बन गई है। इसीबीच सीमा के बारे में जानने के बाद सोनू सूद उसकी मदद के लिए आगे आए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सीमा का वीडियो हो रहा है वायरल
सोनू सूद (Sonu Sood) सभी की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते है। उन्हे गरीबों के मसीहा के नाम से भी जाना जाता है। सोनू सूद हमेशा अपने नेक कामों के वजह से सुर्खियों में बने रहते है। बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) की रहने वाली वायरल गर्ल सीमा (Sima) अभी तेज़ी से वायरल हो रही है। इस वायरल गर्ल के बारे में जो भी सुन रहा है इसके हौसले की तारीफ कर रहा है।

सड़क दुर्घटना में एक पैर खोया
सीमा को एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में अपना एक पैर खोना पड़ा था जिसके बाद भी उसका हौसला और आत्मविश्वास कम नहीं हुआ। सीमा ने मुश्किल परिस्थिति में भी हार नहीं माना और अपना हौसला बनाए रखा। वह अपने एक पैर के सहारे ही स्कूल (School) जाती है। स्कूल उसके घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर है फिर भी सीमा अपने एक पैर के सहारे ही कूदते-कूदते स्कूल जाती है।

देखें वीडियो
अब यह अपने एक नहीं दोनो पैरों पर क़ूद कर स्कूल जाएगी।
— sonu sood (@SonuSood) May 25, 2022
टिकट भेज रहा हूँ, चलिए दोनो पैरों पर चलने का समय आ गया। @SoodFoundation 🇮🇳 https://t.co/0d56m9jMuA
Bihar: जमुई में एक पैर से 1KM का सफर तय कर स्कूल जाती है बिहार की ये बेटी
— News24 (@news24tvchannel) May 25, 2022
एक हादसे में मासूम का काटना पड़ा था पैर, हौसला देख करेंगे सलाम pic.twitter.com/pc6vUV2iLb
यह भी पढ़ें: ASP ने दिखाई दरियादिली, आग की भेंट चढ़ी दुल्हन की करवाई शादी, 15 घंटे में जुटाए 30 लाख !
सोनू सूद आए मदद के लिए आगे
एक पैर पर ही कूद कर स्कूल जाते हुए सीमा का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख कर सीमा की जम कर तारीफ़ कर रहे हैं। गांव के लोगों ने मिल कर सीमा को चलने में सुविधा के लिए व्हीलचेयर (Wheelchair) दिया है। यह वीडियो वायरल (Viral) होने के बाद सोनू सूद तक भी पहुंच गई। सोनू सूद ने कुछ समय बाद इस वीडियो (Video) पर रिप्लाई (Reply) किया कि अब यह लड़की दोनों पैर से दौड़ेगी। अब देखना यह है कि सोनू सूद इस लड़की की मदद कैसे करते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।