24.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

इस आदमी ने 14 बार जीती थी लॉटरी, आख़िरकार सरकार ने लॉटरी खेलने पर लगा दिया बैन

आप सभी ने कभी न कभी लॉटरी का टिकट खरीदा होगा। कभी भाग्य ने साथ देता है और कभी नही देता है। मगर हमेशा भाग्य के भरोसे लॉटरी का टिकट खरीदी जाए और हर बार भाग्य आपका साथ दे और आप लॉटरी जीत जाए ऐसा संभव नहीं होता। आज हम आपको स्टीफन मेंडल (Stefan Mandel) के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 14 बार लॉटरी का इनाम अपने नाम किया। आइए स्टीफन मेंटल (Stefan Mandel) के बारे में जानें। (Stefan Mandel lottery winner)

भुखमरी के कारण युवा अपराध करने पर हो गए थे मजबूर

1960 में रोमानिया (Romaniya) में कम्युनिस्ट का शासन था। देश की हालात बहुत ख़राब थी। बढ़ती बेरोजगारी के कारण देश में भुखमरी छा गई थी। इस भुखमरी से स्टीफन मेंडल नाम के एक युवक भी जूझ रहे थे। स्टीफन नौकरी कर रहे थे लेकिन उनकी कमाई इतनी नहीं थी कि वह अपने परिवार का खर्च उठा सके। देश में छाई भुखमरी ने कई युवाओं को अपराध करने पर मजबूर कर दिया था लेकिन स्टीफन ने ऐसा कुछ नहीं किया, उन्होंने कमाई के लिए हमेशा सही रास्ता चुना।

लॉटरी के क्षेत्र में बढ़ाया कदम

देश में छाई भुखमरी में उन्हें भी अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए कुछ ना कुछ तो करना ही था। जिससे उनकी आर्थिक तंगी दूर हो सके। जब कोई सहारा नजर न आया तो उन्होंने लॉटरी के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाया। लॉटरी के क्षेत्र में हर कोई भाग्य के भरोसे रहता है किसी का जीत या किसी का हार पहले से सुनिश्चित नहीं रहता है। लेकिन स्टीफन ने अपना दिमाग लगाकर एवं अपनी सूझबूझ से एक ऐसा तरीका निकाला जिससे उनका जीतना लगभग तय हो गया था। स्टीफन गैर कानूनी रास्ता भी नहीं अपनाए थे। उन्होंने अपने गणित के ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए एक फार्मूला बनाया जिसके बाद उनका जितना लगभग सुनिश्चित हो गया।

रोमानिया में अर्थशास्त्री के तौर पर कार्यरत थे स्टीफन

रोमानिया में अर्थशास्त्री के तौर पर काम करने के दौरान स्टीफेंस 5 अंकों से 6ठें नंबर का सटीक अनुमान लगाना शुरू कर दिया था। लॉटरी के वजह से बड़े प्राइज जीतने के बाद वह अपने परिवार के साथ रोमानिया छोड़कर ऑस्ट्रेलिया (Australia) में जा बसे। ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने अपना पुराना तरीका इस्तेमाल किया और जीतने लगे। स्टीफन ऑस्ट्रेलिया में छोटे लॉटरी प्राइजो पर ध्यान न देते हुए बड़े-बड़े प्राइस प्राप्त करने का लक्ष्य बना लिए। अपने गणित का इस्तेमाल करके स्टीफन ने 14 लॉटरीया जीती थी। (14 Times Lottery Winner)

स्टीफन पर ऑस्ट्रेलिया सरकारों की नज़र पड़ी

ऑस्ट्रेलिया अधिकारियों की नजर स्टीफन पर पड़ी लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का कानूनी उल्लंघन नहीं किया था इसके बावजूद भी उन्हें ब्लॉक करने के लिए करे नियम बना दिए गए। लॉटरी के सभी टिकट एक व्यक्ति के लिए खरीदना गैर कानूनी कर दिया गया। तब स्टीफन ने 5 बिजनेस पार्टनरों के साथ मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदने लगे, तब सरकार ने ग्रुप में लोगों के सभी लॉटरी टिकट खरीदने पर पाबंदी लगा दी इसके बाद स्टीफन ने एक लॉटरी फार्म ही खड़ा कर लिया।

यह भी पढ़ें: 1 घंटे तक बिना पलक झपकाए देखते रहे सूर्य को, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हो रही वाहवाही

अपना सॉफ्टवेयर बना लिया

स्टीफन ने लॉटरी जीतने वाला सॉफ्टवेयर बना लिया जिसमें वह विनिंग नंबर का कैलकुलेशन करते थे। वह इसके वजह से विनिंग नंबर का कॉम्बिनेशन बनाने में कामयाब रहते थे उन्होंने इस काम के लिए 16 लोगों को नौकरी पर रखा था। उन्हें एक बार लॉटरी जीतने पर 15 हज़ार पौंड यानी 14 लाख रुपए मिलते थे। स्टीफन पर जब ऑस्ट्रेलियाई सरकार की नजर पड़ी तब उन्होंने अमेरिकी लॉटरी सिस्टम पर फोकस किया जिसके बाद उन्होंने 3 करोड़ डॉलर से ज्यादा रुपए कमाए। स्टीफन ने 12 लॉटरी ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एवं अमेरिका (America) के वर्जिनियां में जहां लोग 100 बार नाकामयाब हो कर 1 बार कामयाब हो पाते हैं, सबसे बड़ा जैकपोट जीता एवं स्टीफन 1 लॉटरी रोमानिया में जीता।

जेल में 20 सालों की सज़ा काटनी पड़ी थी

इतने सारे लॉटरी जीतने के बाद स्टीफन को कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा इजराइल (Israel) में स्टीफन को 20 साल की जेल की सजा भी काटनी पड़ी एवं जिब्राइल (jibrail) में लॉटरी जीतने में नाकाम रहे। इतने लॉटरी जीतने के बाद स्टीफन के लॉटरी जीतने के फार्मूला पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्टीफन का कहना है कि वह जोखिम अपने गणितीय योग्यता की मदद से उठाते थे एवं वह अपने सारे कार्य कानून के दायरे में करते थे।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -