29.1 C
New Delhi
Friday, September 29, 2023

22 फिल्मों में बिग बी ने ‘विजय’ नाम का किरदार निभाया है, जानिये उनका क्या है ‘विजय’ नाम से रिश्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर स्टार की अपनी एक अलग पहचान है। इसमें भी यदि बात सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की हो तो कहना ही क्या! अपनी शानदार एक्टिंग के कारण वो हर दिल में बसते हैं। हर अभिनेता का हर फिल्म में अलग-अलग नाम रखा जाता है लेकिन अमिताभ बच्चन का नाम लगभग 22 फिल्मों में विजय ही रखा गया है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि आखिर अमिताभ बच्चन के विजय नाम के पीछे की कहानी क्या है?

आपको याद होगा कि अमिताभ बच्चन के जीवन में एक दौर ऐसा भी था, जब लगातार उनकी 12 फिल्में असफल रही थी। दरअसल उस वक्त बिग बी का समय खराब चल रहा था। उस बुरे वक्त में प्रकाश मेहरा ने जंजीर फिल्म अमिताभ बच्चन को ऑफर किया था। इस फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम विजय था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफ़ी सफल रही थी। प्रकाश मेहरा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक साथ 12 फिल्में असफल होने के कारण अमिताभ बच्चन जंजीर फ़िल्म के शूटिंग के समय काफ़ी नर्वस थे।

भावना सौम्य एक लेखिका हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों की कहानी लिखी है। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रथा है कि जिस नाम से किसी स्टार की मूवी हिट हो जाती है तो उसके अगले फिल्म में उसका वही नाम रखा जाता है। भावना बताती है कि उन्होंने एक बार यह बात जावेद अख्तर से पूछी थी तो उन्होंने बताया कि वह हर चीज में विजय पाते हैं, शायद इसीलिए वह फिल्मों में विजय नाम रखते हैं।

हर एक्टर का नाम हर फिल्म में अलग-अलग रखा जाता है लेकिन अमिताभ बच्चन का नाम लगभग 22 फिल्मों में विजय ही है। हेरा फेरी, शान, शक्ति, अग्निपथ, शहंशाह, रास्ता, डॉन, द ग्रेट, कपड़ा, मकान, जंजीर इत्यादि ऐसी 22 फिल्मों में उन्होंने विजय नाम का किरदार निभाया है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन के बॉलीवुड इंडस्ट्री में 52 साल पूरे हो गए हैं। यह बात उन्होंने ट्वीट के माध्यम से सबको बताया। उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें खूब बधाई दिया।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -