35.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023

10वीं की 5 स्टूडेंट्स ने तैयार किया 3D पैर, एक बेजुबान जानवर को फिर से मिला पैर

आवाज़ ईश्वर द्वारा इंसान को दिया गया एक वरदान है जिसके जरिए इंसान अपने भावनाओं को दुसरो के सामने प्रकट करते हैं। लेकिन जानवरों के साथ ऐसा नहीं है। जानवरों की भाषा हम नहीं समझ सकते लेकिन जानवरों की देखभाल की जिम्मेदारी भी हम इंसानों की ही है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही तस्वीर तेज़ी से वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें 5 स्कूली छात्राओं ने एक कुत्ते को डिजाइन किए गए 3D प्रिंट वाले कृत्रिम पैर की मदद फिर से चलने के काबिल बना दिया। आइये जाने पूरी ख़बर।

ट्रेन दुर्घटना में कुत्ते ने अपना एक पैर खो दिया था

मीडिया रिपोर्ट (Media Reporters) के अनुसार एक ट्रेन दुर्घटना में अलिता (Alita) नाम के एक कुत्ते ने अपना एक पैर खो दिया था लेकिन इस दुर्घटनाग्रस्त कुत्ते की मदद करने के लिए एनजीओ (NGO) आगे आकर उनका इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों (Doctor’s) ने ठीक करने की बहुत कोशिश की मगर उन्हें सफलता नहीं मिली।

5 लड़कियां कुत्ते के लिए बनी फरिश्ता

शिव नाडर स्कूल (Shiv Nadar School) की 10वीं की 5 छात्राओं ने स्कूल के एक प्रोजेक्ट “कैंप स्टोन” (Camp Stone) के तहत 3D प्रिंट वाले कृत्रिम पैर डिजाइन (Design) किया था। जिसकी सहायता से अलिता पहले की तरह चल फिर सका। उसका कहना है कि इंसान के पास तो इलाज के कई विकल्प होते हैं मगर जानवरों के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने “एनिमल्स प्रोस्थेटिक्स” (Animals Prosthetic) पर काम करना शुरू किया और प्रोस्थेटिक्स इसका परिणाम हुआ।

यह भी पढ़ें: 68 वर्षीय वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले को मिला फ्रेंच ऑर्डर ऑफ मेरिट का प्रतिष्ठित सम्मान, विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को करती हैं प्रोत्साहित

6 महीने का समय लगा

इन पांचों छात्राओं आरुषि (Aarushi), स्प्रीहा (Spriha), उत्पल (Utpal), श्रेया (Shreya) और नव्या (Navya) को करीब 6 महीने का समय लगा उस “3D प्रिंट प्रोस्थेटिक्स लेग” का मॉडल बनाने में। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें कुत्ते के बारें में ढ़ेर सारा अध्ययन करना पड़ा तब जा के सफलता मिली।

Sunidhi Kashyap
Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -