आजकल बॉलीवुड स्टार्स और साउथ मूवी स्टार्स के बीच ख़ूब बयान बाजी देखने को मिल रही है। ताजा मामला साउथ के मशहूर एक्टर महेश बाबू का है। उनके ‘बॉलीवुड मुझे afford नहीं कर सकता’ वाले बयान ने तहलका मचा दिया है। अब इस मामले में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) का नाम जुड़ गया है। उनके जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
सुनील शेट्टी का बयान हो रहा है वायरल
सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) बॉलीवुड के मशहूर एक्टरों में से एक है। उनके फैन भारत के कोने-कोने में बसे हुए हैं। उन्होंने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना पक्ष रखा है। सुनील शेट्टी ने एक इवेंट में बताया कि साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बीच जो यह विवाद चल रहा है इसका मेन वजह सोशल मीडिया (Social Media) है। सोशल मीडिया के वजह से ही यह क्रिएट किया हुआ है।

सुनील शेट्टी ने कहा “मैं हमेशा मुंबईकर रहूँगा”
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि हम भारतीय हैं और फिल्मों में और ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Plateform) पर देखा जाए तो वहां भाषा बीच में नहीं आती है। वहां पर कंटेंट जरूरी है। मैं भी साउथ से हूँ लेकिन मेरी कर्म भूमि मुंबई (Mumbai) है इसीलिए मैं हमेशा मुंबईकर रहूंगा। बात यह है कि आज ऑडियंस खुद डिसीजन ले रहे हैं कि कौन सी फिल्म उन्हें देखना चाहिए और कौन सी नहीं?

यह भी पढ़ें: स्टंट दिखाने के चक्कर में लड़के ने किया गजब कारनामा, ऐसे मुंह के बल गिरा, लोग बोले- टूट गया…
सिनेमा हो या ओटीटी, बाप तो बाप होता है
सुनील शेट्टी ने अपना बयान आगे जारी रखा। उन्होंने कहा कि हम शायद दर्शकों को भूलते जा रहे हैं। हम दर्शकों तक उन चीजों को ठीक से पहुंचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों ने मुझसे कहा है कि ओटीटी (OTT) हो या सिनेमा (Cinema), बाप, बाप रहेगा बाकी सभी फैमिली मेंबर्स, फैमिली मेंबर्स ही रहेंगे।

अब देखना होगा कि साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के तरफ से सुनील शेट्टी के इस बयान का क्या जवाब आता है।