23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

यह है मिडिल क्लास लोगों की पुरानी आदतें, पुश्तों से निभा रहे हैं लोग

मिडिल क्लास (Middle Class) फैमिली से जुड़ी तरह-तरह की मीम्स (Memes) एवं वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लोगों को देख कर एवं बातों से एक मिनट में पता लगाया जा सकता है कि वह मिडिल क्लास फैमिली से है या नहीं। वैसे तो वार्षिक आय से निर्धारित होता है कि व्यक्ति मिडिल क्लास है या नहीं लेकिन कुछ आदतों को देख कर भी लोग समझ जाते है। तो आइए जानते हैं मिडिल क्लास लोगों से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में।

1.बच्चे की सरकारी नौकरी लगे, मां मांगती है मन्नत।

2.कभी भी पड़ोसी को बर्तन खाली नहीं लौटाया जाता।

3.खुद स्टील के बर्तन में खाते है लेकिन घर आए मेहमानों को अलग बर्तन में सर्व करते हैं जो कि चीनी मिट्टी की बना होता है।

Internet

4.बारिश शुरू होते ही टीवी बंद कर दिया जाता है।

5.अच्छी क्वालिटी के पॉलिथिन को बिस्तर के नीचे संभाल के रखते हैं।

6.गैस की बचत करने के लिए कभी भी पानी गैस पर गर्म नहीं करते है।

Internet

7.जब घर पर कोई चंदा मांगने आता है तो बच्चे को यह कहने के लिए बोलते है कि आज घर पर कोई नहीं है।

8.सब्जियों एवं फलों के छिलके को वेस्ट नहीं करना चाहते हैं। इसका उपयोग चटनी या फेसपैक बनाने में करते है।

9.1 पैकेट दूध में ही 2 बच्चो के पीने योग्य दूध बचा लेते है और चाय के लिए भी निकाल लेते है।

Internet

यह भी पढ़ें: इस लड़के का देसी डांस देख आप भी हो जाएंगे हैरान- वीडियो हुआ वायरल

10.पार्टी के बाद जो खाना बचता है उसे पड़ोसियों में बांट दिया जाता है।

11.सुबह की बची हुई इडली शाम को उपमा के रूप में खाते हैं।

12.हर त्योहार पर पापा सब के लिए नए कपड़े खरीदते है और अपने लिए कभी नहीं खरीदते। पुराने कुर्ते पर ही इस्त्री कर के पहन लेते है।

Internet

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -