28.1 C
New Delhi
Sunday, April 2, 2023

सेल्फी का कहर: बाढ़ के साथ सेल्फी लेने गए छः युवक नदी में डूबे

इन दिनों मोबाइल फोन से सेल्फी लेने का चलन जोरों पर है। खासतौर पर युवाओं में सेल्फी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

सेल्फी का बढ़ता क्रेज युवाओं के लिए खतरा भी बनता जा रहा है। कभी कभी ये शौक उनके लिए जानलेवा भी साबित हो जाता है। खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने के चक्कर में कई युवाओं की मौ’त भी हो चुकी है। ऐसी ही एक घटना घटित हुई है जहाँ सेल्फी के चक्कर में छह युवक नदी में डूब गए। आइये जानते है इस घटना के बारे में।

उत्तरप्रदेश के जालौन की घटना

यह घटना उत्तरप्रदेश के जालौन की है जहाँ कालपी की यमुना नदी के उफान को देखने के लिए 6 युवक नाव पर सवार होकर सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूब गए। दरअसल ये सभी उफनती नदी का नजारा देखना चाहते थे। नदी खतरे के निशान से 4.5 मीटर ऊपर बह रही है। इन युवकों में 2 युवक के श’व मिले है। 2 युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया पर अभी भी 2 युवक लापता है। उन युवकों की खोजबीन एनडीआरएफ की टीम द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सेल्फी लेना पड़ गया भारी, हलाली डैम के पानी में गिरी डॉक्टर की पत्नी, अबतक नहीं मिली बॉडी

जालौन नदी है उफान पर

अभी लगभग नदियाँ उफान पर चल रही हैं। पर इसकी परवाह किए बिना युवक सेल्फी लेने नदी में निकल गए। प्राप्त सूचना के अनुसार इन्होंने नाविक को नदी में अपनी नाव ले जाने का प्रलोभन भी दिया। बीच धारा में जाकर ये सभी सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर डूब गई।

दो लोगों की अभी भी हो रही है खोज

नदी में डूबे युवकों में 2 लोगों की अभी भी तलाश जारी है। वही 2 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया। पर एनडीआरफ की टीम 2 लोगों को नही बचा पाई। घटना के सूचना पाते है मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुँची पर अभी भी दो लोग लापता हैं। दोनों युवकों के तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: 16 घंटे यमुना में बहने के बावजूद ज़िंदा बच गयी महिला, जानिए क्या बना सहारा?

लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

नदियों के उफान पर होने से बाढ़ का भी खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में वहां के स्थानीय लोगों से प्रशासन ने अपील की है कि नदियों में न जाए। इस घटना से प्रशासन भी अब अलर्ट मूड पर आ गई है। इस घटना के बाद जालौन के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। नदियों के उफान में न ही जाए तो बेहतर है।

हम भी आपसे अपील करते हैं कि आप खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने से बचे। यह सेल्फी आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -