19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 22, 2023

बच्चे ने सर में फंसा लिया कूकर, निकालने में डॉक्टरों के छूटे पसीने, अंत में ऐसे मिली सफलता

बच्चे नटखट एवं नादान होते हैं। उन्हें सही और गलत में फर्क नहीं पता होता है जिसके वज़ह से कई बार वे बड़ी-बड़ी मुसीबतों में भी पड़ जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही नटखट बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपना सिर कुकर में फंसा लिया। आइये जानें पूरी ख़बर….

यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा की है। एक बच्चे ने अपने सिर में कुकर फँसा लिया। इसके बाद उस बच्चे ने कुकर को सिर से निकालने की बहुत कोशिश की, मगर कुकर नहीं निकल पा रहा था। बच्चे को थोड़ी देर बाद सांस लेने में भी कठिनाई महसूस होने लगी जिसके वज़ह से वह जोर-जोर से रोने लगा। रोने की आवाज़ सुनकर परिजन दौड़ कर आये और बच्चे को देख कर घबरा गए। उन्होंने कुकर को बच्चे के सिर से निकालने का प्रयास किया मगर असमर्थ रहे।

इसके बाद उस बच्चे को एस एम चैरिटेबल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक सर्जन और अन्य डॉक्टरों की टीम के साथ मेकेनिकल एक्सपर्ट भी ऑपरेशन थियेटर में पहुंचे। ऑपरेशन थिएटर में बच्चे के सिर में फँसे कुकर को कटर मशीन की सहायता से धीरे-धीरे काटा गया। बच्चा अपना सिर हिला हिला कर रो रहा था। बड़ी सावधानी पूर्वक 2 घंटे की मशक्कत के बाद इस काम को अंजाम दिया गया। बच्चे को अस्पताल में आधे घाटे तक रखा गया और उसे ऑक्सीजन भी दी गई। अब बच्चा पूरी तरह से ठीक है।

बच्चे की जान बचाने वाले डॉक्टर और मैकेनिकल एक्सपर्ट की प्रशंसा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इंसान होते हुए भी इंसान की जान बचाना भगवान से कम नहीं होता इसीलिए डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में बढ़ी मानव तस्करी की घटनाएं, किडनैपरों से बच के भागे सूरज ने सुनाई आपबीती

आप भी अपने बच्चे को अकेला ना छोड़े। हमेशा खेलने के दौरान उसके आसपास ही रहे ताकि अनजाने में वो कुछ ऐसा ना कर ले जिससे आगे परेशानी हो। बच्चे का ख्याल रखना माता-पिता की जिम्मेदारी होती है, और अपनी जिम्मेदारी का पालन अवश्य करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -