हमारे देश में सभी धर्म के लोग रहते है। सभी लोग एक दूसरे के धर्म का बहुत सम्मान करते है। आजकल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा रहा है कि हिन्दू संप्रदाय के लोग मुस्लिम धर्म के मस्जिद का ख्याल रख रहे है। आइए जानते हैं इस तस्वीर की सच्चाई…
यह ख़बर बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित माड़ी गाँव की है। इस गाँव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। वहाँ सिर्फ हिंदू संप्रदाय के लोग ही रहते हैं। इस गांव में एक बड़ा सा मस्जिद है। गांव में मुसलमान न होने की वजह से इस मस्जिद का देख-रेख का जिम्मा हिंदुओं पर ही है। मस्जिद में प्रतिदिन साफ-सफाई की जाती है। इस मस्जिद में रोज पांच वक्त नमाज भी पढी जाती है।

यह भी पढ़ें: लोगों को हाथ से गोबर उठाते देखा तो आया आईडिया, बना दी आसानी से गोबर उठाने वाली मशीन
एक रिपोर्ट के अनुसार माना जाता है कि इस गांव में पहले मुसलमान भी रहते थे मगर किसी कारणवश उन्हें इस गांव को छोड़कर जाना पड़ा और तभी से इस मस्जिद का देख-रेख का जिम्मा हिंदुओं ने उठाया है। धर्म का भेद-भाव न रखते हुए काफी स्वच्छता के साथ इस मस्जिद का ख्याल रखा जा रहा है।
यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि हमें अजान तो नहीं आता मगर हम पेन ड्राइव के सहारे अजान की रस्म को पूरा करते हैं। यह मस्जिद हमें मंदिर जैसा ही प्यारा है। इससे हमारी आस्था जुड़ी हुई है। अगर किसी परिवार पर कोई संकट आ जाता है तो वह परिवार मस्जिद में ही दुआ मांगने पहुंचता है। हम लोग इस मस्जिद का काफी ख्याल रखते हैं इस गांव के किसी भी शुभ काम में मस्जिद जाने का रिवाज है।

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को मस्जिद में माथा टिकाने भी ले जाया जाता है। यही है असली हिंदुस्तान। यहाँ के हिन्दू संप्रदाय के लोग मस्जिद की मरम्मत भी कराते रहते हैं। यह गाँव और यहां बसने वाले लोग उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने धर्म को लेकर अक्सर लड़ते रहते हैं।