28.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

क्या आपने देखा है ठंडे पानी में पकने वाला चावल, बिहार का यह किसान उगा रहा है मैजिक धान

भारत कृषि प्रधान देश है। यहां तरह-तरह की फसलों की खेती की जाती है। वर्तमान में सोशल मीडिया पर बिहार के मैजिक धान की ख़बर सुनी जा रही है। बिहार में किसान मैजिक धान का खेती कर रहे है। इससे अच्छी पैदावार के साथ अधिक मुनाफा भी होता है। यह धान शुगर के मरीजों के लिए भी लाभदायक होता है क्योंकि इस धान से बनने वाला चावल शुगर फ्री (sugar free) होता है। आइये जानते हैं इस धान के बारे में।

बगहा के किसान के द्वारा खेती

दरअसल, बिहार (Bihar) में मैजिक राइस की खेती करने वाले यह किसान बिहार के बगहा (Bagaha) के रहने वाले विजय गिरी (Vijay Giri) हैं, उन्होंने मैजिक धान (Magic Rice) की खेती करके एक नई पहल की शुरुआत की है। अभी तक इस मैजिक धान की खेती ब्रह्मपुत्र (Brahmputra) नदी के तट पर मजूला द्वीप (Majula Dweep) में की जाती थी लेकिन विजय गिरी ने इस मैजिक धान की खेती अपने गांव में ही करके नए फसल की शुरुआत किया।

Internet

कृषि मेला में मिली जानकारी

विजय गिरी को इस धान की खेती के बारे में पिछले साल पश्चिम बंगाल (West Bengal) के लगी कृषि मेला (Krishi Mela) में जानकारी मिली। फिर उन्होंने शुरुआती तौर पर इस मैजिक धान को 1 एकड़ जमीन में लगाया जिससे उन्हें अच्छी पैदावार मिली।

इंधन की नही पड़ती है जरूरत

इस धान की सबसे खास बात यह है कि इसमें रासायनिक खाद की जरूरत नहीं होती है। इस धान से बने चावल को किसी गैस (Gas) या चूल्हे पर पकाने की जरूरत नहीं होती बल्कि यह धान ठंडे पानी में ही 45 से 60 मिनट रखने के बाद चावल से भात बन कर तैयार हो जाता है। मतलब इसे पकाने के लिए इंधन की जरूरत नहीं होती है।

Internet

कम दाम में हो जाता है धान की खेती

एक रिपोर्ट (Report) के अनुसार इस मैजिक धान (Magic Rice) की खेती में अधिक लागत नहीं लगाना पड़ता है। इसके अधिक पैदावार के लिए रासायनिक खाद की भी जरूरत नहीं होती है। यह 150 से 160 दिनों में तैयार हो जाता है। बाजार में इसकी कीमत 40 से 60 रूपये प्रति किलो है।

मधुमेह रोग के रोगियों के लिए बेहतर

यह मैजिक चावल मधुमेह (Sugar) के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट एवं प्रोटीन (Carbohydrate And Protein) की मात्रा सामान्य चावलों के अनुसार अधिक होती हैं। यह चावल शुगर फ्री होता है इसे शुगर से ग्रसित व्यक्ति भी मन भर के खा सकते है। आप भी इस धान की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

Internet

यह भी पढ़ें: अब पेट्रोल-डीजल का टेंशन खत्म, आ गई देश की सबसे सस्ती Electric Scooter

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -