23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

इस बार ये पंडित महिलाएं संभालेंगी पंडाल में पूजा की कमान, पिछले वर्ष हुई थी पुरुष पंडित की मौत

आजतक आपने नवरात्रों के दौरान पंडाल में पूजा कराते हुए सिर्फ पुरुष पंडितों को ही देखा होगा। लेकिन इस वर्ष बंगाल में दुर्गा पूजा एक अलग तरीके से मनाया जाएगा। आइये आपको पूरी ख़बर बताते हैं।

दुर्गा पूजा को हिन्दू धर्म में बहुत ही विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे अबतक तो माता की पूजा श्रद्धालु बहुत ही धूम-धाम से मनाते थे लेकिन क’रोना के पाबंदियों के कारण अब भीड़-भाड़ वाले त्योहार को सीमित किया गया है। पश्चिम बंगाल में हर वर्ष दुर्गा पूजा विशेष तरीके से मनाया जाता है। यहाँ पंडाल और माता की प्रतिमा भी अलग-अलग प्रकार के बनाये जाते हैं। लेकिन इस वर्ष का दुर्गा पूजा बंगाल में बेहद ख़ास होने वाला है।

यह भी पढ़ें: कैलाश पर्वत पर घूमते हुए वीडियो में कैद हुए महादेव, जानिये क्या है सच्चाई?

पिछले साल बंगाल के 66 पल्ली पूजा समिति के मुख्य पुजारी की मृत्यु हो जाने के कारण अगली बार पूजा पाठ की जिम्मेदारी किसी और को देने के बारे में सोचा जा रहा था। सिर्फ पुरुषों से ही पूजा करवाने की परंपरा को ऊपर उठा कर निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष पूजा पाठ की जिम्मेदारी महिलाओं को ही सौंपा जाये। इसी क्रम में इस पूजा समिति ने उपलब्ध महिलाओं में से चार महिलाओं का चुनाव किया है। ये चार पुजारी महिलाएं इस बार पूजा-पाठ की ज़िम्मेदारी संभालेंगी।

इसी के साथ भारत वर्ष में एक नये अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। इस शुभ कार्य के लिए महिलाएं दुर्गा पूजा का इंतजार बेसब्री से कर रही हैं। इस फैसले से वहाँ के लोग भी बेहद खुश हैं। वहाँ के लोगो का कहना है कि पूजा-पाठ कराने का मौका महिलाओं को भी मिलना चाहिए। इस नये परंपरा द्वारा यह साबित हो गया है कि महिलाऐं किसी भी प्रकार से ख़ुद को पुरुषों से कम नहीं समझती हैं। यह उन महिलाओं के लिये भी बेहतर पंडित बन कर उभरने का एक बढ़िया मौका है।

यह भी पढ़ें: दक्षिणेश्वर मंदिर में छिपा है अद्भुत रहस्य, जानिए खंडित मूर्ति क्यों होती है यहां पूजा

इन चारों पंडित महिलाओं के बारे में 66 पल्ली पूजा समिति के प्रमुख ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि यह चारों महिलाएं धर्मग्रंथ की ज्ञाता हैं। ये विदुषी महिलाएं हैं। इन्हें शास्त्रों एवं वेदों का पूरा ज्ञान है इसीलिए इन्हें विशेष तौर पर पूजा कराने के लिए चुना गया है। इन महिलाओं का नाम नंदिनी, भौमिक, पूवलोमी एवं सेमन्तों है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी इस तरह के परिवर्तन होते रहेंगे।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -