23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

आज के भगवान सोनू सूद के पैरों में गिरा शख्स: देखिये वायरल वीडियो

देश में क’रोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में लोग लगातार मदद की गुहार भी लगा रहे हैं। सरकार और प्रशासन से मदद मांगने की बजाय लोग क’रोना काल में सोनू सूद पर आंख बंद कर भरोसा कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही सेलिब्रिटीज को भी पता है कि कोई मदद करे या ना करे लेकिन सोनू सूद मदद ज़रूर करेंगे। सोनू भी किसी की भी मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं।

अब हम आपको एक वीडियो के बारे में बताएंगे

हाल ही में उनके घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनू सूद से मदद मांगते हुए एक शख्स उनके पैरों में गिर जाता है। इस वीडियो में एक बूढ़ी महिला भी नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है मामला

दरअसल, हाल ही में सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में सोनू सूद मास्क लगाए हुए अपने घर के बाहर मदद मांगने आए लोगों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक शख्स और एक बूढ़ी महिला भी नजर आ रही हैं जो सोनू सूद से मदद की गुहार लगाने उनके घर पहुचे हैं।

सोनू सूद के पैर छूने लगी बूढ़ी महिला।

इस वायरल वीडियो में एक ऐसा समय आया जो सभी को इमोशनल कर रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स अचानक से सोनू सूद के पैरों में गिर पड़ा, वहीं दूसरी एक बूढ़ी महिला भी सोनू सूद के पैर छूने लगी। लेकिन सोनू सूद ने हाथ जोड़कर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और मदद का भरोसा दिलाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और एक बार फिर लोग सोनू सूद को उनके इस अच्छे काम के लिए उन्हें दिल से सलाम कर रहे हैं।

देखें वीडियो

सबके प्रिय बन गए है सोनू।

आज सोनू सूद सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। क’रोना काल में सोनू सूद मसीहा के रूप में लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। वो लगातार लोगों तक मदद पहुंचाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद ने साबित कर दिया है कि वो प्रोफेशन से ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी हीरो हैं। ये सोनू सूद के अच्छे काम ही है जिससे आज वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -