अक्सर हम रात को सोने के बाद सपने देखते है। कई सपने ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद वह सुबह तक याद नहीं रहते हैं। परंतु कुछ सपने को हम चाह कर भी भूला नहीं पाते। हिन्दू धर्म में स्वप्न श्रास्त्र के अनुसार रात में बंद आँखों से देखे गए सपने व्यक्ति के जीवन में कई संकेतों को दर्शाता है। आज हम आपको देखे जाने वाले सपनों के शुभ-अशुभ के साथ-साथ उनके संकेतो के बारे में बतायेगे।
सपने में खुद को आत्महत्या करते देखना
सपने हम अपनी मर्ज़ी से नहीं देख सकते इसीलिए हम कई बार कुछ ऐसा देख लेते है जिसकी कल्पना हम वास्तविक जीवन में नहीं कर सकते। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने मे आप खुद को आत्महत्या करते देखते है तो यह शुभ माना जाता है। सपने में खुद को आत्महत्या करते देखने का मतलब उम्र बढ़ने का संकेत होता है।

यह भी पढ़ें: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर बने X के निशान का क्या मतलब होता है, जानिए वजह
सपने में छिपकली को देखने का मतलब
सपने हमे आगामी होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से संकेतों के द्वारा अवगत कराती है। सपने में दिवार पर छिपकली चिपकी हुई देखना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका मतलब जल्द ही आपको धन का लाभ होने वाला है।

सपने मे घर निर्माण कार्य को देखना
सपने में कुछ अच्छा देख कर मन प्रसन्न हो जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी के घर निर्माण कार्य को देखना शुभ माना जाता है। कहा गया है कि ऐसा देखने का मतलब असल जिन्दगी में आर्थिक स्थिति का बेहतर होना है। यह सपना देखने वाले व्यक्ति को असल जीवन में अच्छा-खासा लाभ होता है।

सपने में तोता देखने का मतलब
इंसानो को तोता और सभी पक्षीयों से अधिक प्रिय होता है। लोग इसे ज्यादा इसलिए पसंद करते हैं कि यह मानव की तरह आवाज निकाल सकता है। सपने में तोता देखना शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका मतलब कुछ समय बाद व्यक्ति को किसी न किसी तरह से धन लाभ की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: ज्ञान की बात: जानिए आखिर किस शख्स की याद में मनाया जाता है ‘डॉक्टर्स डे’
सपने में सांप देखने का मतलब
आप सपने में किसी न किसी जानवर को तो देखते ही होंगे। साँप ऐसा जीव हैं जिसे सपने में देखने के बाद व्यक्ति बहुत डर जाते है। सपने में सांप देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ माना गया है। इसका मतलब है कि आपको जल्द कामयाबी मिलने वाली है।