38.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023

‘पत्नी के हाथ में दिया पैसा, तो होंगे बर्बाद’, पढ़िए विदुर नीति के कुछ दिलचस्प नियम

विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। उस समय उनके बुद्धि की तूती बोलती थी। वह कुरुवंश के प्रधानमंत्री और पांडवों एवं कौरवों के चाचा भी थे। विदुर ऋषि व्यास के पुत्र थे। विदुर पांडवों के सलाहकार थे और उन्होंने दुर्योधन द्वारा रची गई साजिश से कई मौके पर उन्हें मृ’त्यु से बचाया था। विदुर ने कौरवों के दरबार में द्रौपदी के अपमान का विरोध किया था। कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान विदुर धर्म और पांडवों के पक्ष में थे।

विदुर नीति को उन लोगों के बीच सबसे अच्छा माना जाता है, जो धर्म के मार्ग पर चल रहे हैं। विदुर सत्य, ज्ञान, साहस, निष्पक्ष निर्णय और धर्म के व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें महान महाकाव्य महाभारत में पवित्र व्यक्ति माना गया है। आज हम आपको विदुर नीति में धन से संबंधित जानकारियों के बारे में बताएंगे। विदुर नीति के अनुसार किसे अपना धन नही सौपना चाहिए आइये जानते हैं।

महिला को कभी धन ना सौंपे

विदुर नीति के अनुसार महिलाओं को कभी धन का संचय नही करने देना चाहिए। महिलाओं को धन देने से धन नष्ट हो सकता है। ज्यादा अच्छा हो कि पुरुष ही धन रखकर महिलाओं के जरूरतों को पूरा करे। पुरूष अगर स्त्री को धन लगातार देता रहे तो उस धन को नष्ट होने में ज्यादा समय नही लगता।

यह भी पढ़ें: 99 प्रतिशत हिन्दू भी नहीं जानते शिवलिंग का सही अर्थ, सावन से पहले जानिये महादेव से जुड़ा रहस्य

आलसी को कभी धन न दें

जो इंसान आलसी है उसे धन कभी नही देना चाहिए। आलसी व्यक्ति हमेशा आलस से भरा हुआ रहता है। उसे धन को पानी की तरह बहाने में तनिक भी देर नही लगेगा। धन मिनटों में बर्बाद हो जाएगा। इसलिए आलसी व्यक्ति को धन कभी नही देना चाहिए।

गलत लोगों को धन न दें

जो लोग कपटी, पापी है उन्हें कभी धन नही देना चाहिए। ऐसे लोग गलत कर्म करके पूरा धन बर्बाद कर देते हैं। धन का इस्तेमाल हमेशा सही दिशा में हो वह ज्यादा बेहतर है। इसलिए विदुर ने कहा है कि पापी को धन कभी नही देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इन 5 डरावने सपनों के बाद ज़िंदगी में आता है बड़ा बदलाव, जानें एक-एक सपने का रहस्य

अधर्मी को धन न दें

हमें कभी भी अधर्मी नीच इंसान को धन नही देना चाहिए। ऐसे इंसान गलत काम में पूरा धन बर्बाद कर देते हैं। धन अगर धर्म के काम में लगे तो इससे उत्तम कुछ नही हो सकता। अधर्मी इंसान गलत रास्तों पर जाकर पूरा का पूरा धन नष्ट कर देगा। इसलिए हमें विदुर नीति के इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

आशा करते है आप इन तमाम बातों को पढ़कर इसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे।

Sunidhi Kashyap
Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -