दुनिया में बहुत से ऐसे छोटे-छोटे संकेत होते हैं, जिन्हें देखकर हम अनदेखा कर देते है। कभी कभी हम जानने को उत्सुक होते भी हैं, परंतु कुछ समय बाद हम उस बात को भूल जाते हैं। क्या आपको पता है कि ट्रेन के अंत वाले डिब्बे पर “X” के निशान का क्या मतलब होता है? आइए इसके बारे में पूरी जानकारी लें?
दरअसल ट्रेन के सबसे आखिरी डिब्बे पर “X” का निशान ट्रेन के कर्मचारियों के लिए बना होता है। यह निशान ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर इसलिए बनाया जाता है कि इस निशान को देख कर कर्मचारी समझ जाएं कि ट्रेन पूरी जा चुकी है। हर स्टेशन पर “X” का निशान देख कर ही रेल कर्मचारी ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें: आज पढ़िए नेवी के जहाजों और पनडुब्बियों का नाम INS चक्र, INS राणा इत्यादि कैसे रखा जाता है?
ट्रेन के पिछले डब्बे पर बिजली का एक लैंप लगा होता है। यह लैंप हमेशा चमकता रहता है। जिससे रात में चलने वाली ट्रेन पर भी “X” का निशान साफ-साफ दिखे। “X” के निशान के पास छोटे से एक बोर्ड पर LV लिखा होता है। जिसका फूल फार्म Last vehicle है।

किसी ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर अगर कर्मचारी को “X” या LV लिखा नहीं दिखता है तो तुरंत ही उस ट्रेन को लाल झंडी दिखा कर वहीं रोक दिया जाता है। इससे यह पता चल जाता है कि यह ट्रेन अपातकालीन स्थिति से गुजर रही है। इससे ये भी पता चल जाता है कि इसके पीछे की अन्य डिब्बे दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं और तुरंत ही इस मामले की जाँच करने का आदेश रेलवे अपने कर्मचारियों को देता है।

यह भी पढ़ें: देखिये कैसे तिरंगे को आग से बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गया दमकल कर्मी…
हम लोगों को भी किसी भी संकेत को अनदेखा नहीं करना चाहिए। हर छोटे-बड़े संकेत के पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है। हमें उस कारण को जानने का प्रयास करना चाहिए।