पानी हमारे शरीर एवं स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। पानी कम पीने से हमारे शरीर में तरह-तरह के रोग उत्पन्न होते हैं। पानी की कमी शरीर में सबसे बड़ी कमी होती है जो हमारे शरीर को कमजोर बना देती है। बहुत से लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी पीना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि खाली पेट में पानी पीना सही है या नहीं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
पानी की कमी से शरीर कमजोड़
हमें बचपन से ही अधिक पानी पीने के लिए कहा जाता है। पानी की कमी हमें अंदरूनी कमजोर बनाती है। पानी की कमी का असर हमारे चेहरे और बाल पर भी देखने को मिलता है। डॉक्टर (Doctor) भी दिन में 10 से 12 ग्लास पानी पीने की सलाह देते हैं। कुछ लोग हमें कहते हैं कि सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीना चाहिए, इससे हमारा पाचनतंत्र मजबूत होता है। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे की सुबह खाली पेट में पानी पीने के क्या फायदे हैं।

1.स्किन और बाल ग्लो करना
बिना ब्रश किए पानी पीना हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे खूबसूरती पर भी ख़ास असर डालता है। बिना ब्रश किए सुबह खाली पेट में पानी पीने से स्किन (Skin) की ग्लो (Glow) बनी रहती है। साथ ही साथ बाल भी लंबे मजबूत और चमकदार हो जाते है। इससे पेट संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है जैसे मुंह में छाले, कच्ची डकार और कब्ज जैसी परेशानियां इससे दूर होती है।
2.पाचनतंत्र होता है मज़बूत
सुबह बिना ब्रश किए खाली पेट में पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र (Digestive System) मजबूत होता है और इससे मुंह एवं पेट में जमा बैक्टीरिया (Bacteria) भी निकल जाता है।

यह भी पढ़ें: हाथ फेरते ही निकल गया दूल्हे का हेयर विग, गंजा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार – जानिए पूरा मामला
3.मोटापा कम होता है
बिना ब्रश किए पानी पीने से मधुमेह (Diabetes) और हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) जैसे रोगों में फ़ायदा होता है। इससे मोटापा को भी कंट्रोल (Control) किया जाता है।
4.रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत
बिना ब्रश किए खाली पेट में पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity System) मजबूत होती है जिससे हम किसी भी इंफेक्शन (Infection) या संक्रमण से जल्दी प्रभावित नहीं होते हैं। जिस व्यक्ति को बहुत ही जल्दी सर्दी जुकाम हो जाता है या कोई भी संक्रमण जल्दी अटैक कर जाता है उन्हें सुबह में खाली पेट में पानी पीनी चाहिए।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।