22.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

बिना किसी कोचिंग और टेस्ट सीरीज के अनुकृति ने पास की UPSC, जानें उनका तरीका

विद्यार्थी जीवन किसी भी मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय अगर आप अध्ययन से छूटे तो जीवन में आप कुछ नही कर पाएंगे। इसी समय में जीवन को कड़ी परीक्षा और परिश्रम से तपाना होता है। इस काल का सदुपयोग करके विद्यार्थी अपने भविष्य को बहुत ही आरामदायक और सुखमय बना सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जिन्होंने बिना कोचिंग और टेस्ट सीरीज के UPSC की परीक्षा पास की।

कौन हैं अनुकृति शर्मा ?

अनुकृति शर्मा राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता सरकारी नौकरी में थे तथा मां कॉलेज में पढ़ाती थीं। अनु ने जयपुर के इंडो भारत इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च कोलकाता से जियोलॉजिकल साइंसेज बीएसएमएस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। अनुकृति ने नेट भी पास किया। इसके बाद वह पीएचडी पूरी करने यूएसए चली गईं। यहां से लौटने के बाद अनु की शादी हो गई।

शादी के बाद UPSC करने की सोची अनुकृति।

शादी के बाद ही अनुकृति ने यूपीएससी की परीक्षा देने और सिविल सर्विसेज में जाने का मन बनाया। तैयारी के लिए अनु के पास कुछ नही था। वो बाहर भी नही जा सकती थीं। उन्होंने किसी कोचिंग की सहायता भी नही ली। रास्ता भले ही मुश्किल था लेकिन एक बार जो अनु ने ठान लिया फिर उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

अंततः सफल हुईं।

अनु ने कुल पाँच बार UPSC का एग्जाम दिया जिसमें से दो बार वो सफल रहीं। अपने फाइनल अटेम्पट से पहले उन्होंने तीन बार मेंस लिखा था। हर बार उनके नंबर पहले से बेहतर रहे और इसी बात से उन्हें हिम्मत भी मिली। 2017 में इन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा के तीनों चरण पास करते हुए ऑल इंडिया 355वां रैंक प्राप्त किया। 2018 में अच्छी तैयारी के लिए इन्होंने ब्रेक लिए तथा 2019 में पांचवीं बार परीक्षा दी । इस बार इनकी मेहनत पहले से कहीं ज़्यादा रंग लाई और इन्हें ऑल इंडिया 138वां रैंक प्राप्त हुआ। इस तरह अनुकृति का सपना पूरा हुआ और वह आईएएस ऑफिसर बन गईं।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -