सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में दिखाई दे रहे बच्चे आज के फिल्म इंडस्ट्री के 5 दिग्गज सितारे बन चुके हैं और जो आज की डेट में अपने-अपने क्षेत्र में बड़ा नाम कमा चुके हैं।
कपूर परिवार के बच्चे
अब बात ऐसी है कि इस फोटो में उन सभी पांच सितारों को पहचानने का चैलेंज दिया गया है, जिसको बहुत कम लोग ही पूरा कर पाए हैं। अगर आप भी किसी को नहीं पहचान पा रहे तो आपके लिए एक हिंट है – “यह फोटो बॉलीवुड के मशहूर कपूर फैमिली की है, जिसमें सभी बच्चे दिखाई दे रहे हैं।”

ये रहा बच्चों का नाम
क्या हुआ क्या अभी भी आप नहीं पहचान पाए? अगर नहीं तो चलिए बता दें इस फोटो में आप सोनम कपूर, रणबीर कपूर, अंशुला कपूर, हर्षवर्धन कपूर और अर्जुन कपूर को देख सकते हैं। इस फोटो में ब्लैक ड्रेस में सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन कपूर को पकड़े हुई देखी जा सकती है। वही उनके बगल में रेड टीशर्ट पहने और चश्मा लगाए गोलू मोलू अर्जुन कपूर बैठे हैं। अंशुला कपूर सोनम कपूर के पीछे एक बच्चे को गोद में लिए देखी जा सकती है। वही सबसे पीछे हाथों से विक्ट्री बनाते हुए रणबीर कपूर देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, सिर्फ 4 दिन जाना होगा ऑफिस, जानिए क्या है नया नियम
सोशल मीडिया पर वायरल फ़ोटो
यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। bollywoodtriviapc नाम के एक इंस्टा हैंडल ने यह फोटो शेयर कर ‘कपूर्स एंड फैमिली’ कैप्शन में लिखा है। लोग फ़ोटो को देखकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं और इस पोस्ट को खूब प्यार भी दे रहे हैं।
अगर आपको भी यह आर्टिकल अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।