Home Travel and Lifestyle अगर आप भी लस्सी पीने के शौकीन है तो दिल्ली की इन...

अगर आप भी लस्सी पीने के शौकीन है तो दिल्ली की इन गलियों के मशहूर दुकानों पर पहुँचे

0

दिल्ली (Delhi) को हमेशा से भारत का ऐतिहासिक धरोहर माना गया है। भारत में हमेशा से कल्चर और खानपान के मामले में भी दिल्ली सबसे आगे रहा है। दिल्ली में भारत के विभिन्न राज्यों से लोग आकर बसे हुए हैं जिसके वजह से यहां दुनिया भर की प्रसिद्ध और लजीज चीजें खाने को मिलती है। जिसे खाकर लोग सुखद अनुभव करते हैं। ऐसे में बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली में बहुत से ऐसी गलियां है जहां पर स्वादिष्ट लस्सी पीने को मिलता है जो हमें गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाती है। आइए जाने दिल्ली के उन गलियों के बारे में।

दिल्ली की गलियों में मिलता है लाजबाव लस्सी

हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो लस्सी पीने का शौक रखते हैं। वैसे तो लस्सी को पंजाब से प्रसद्धि मिली है लेकिन दिल्ली में भी कई जगह लज़ीज़ लस्सी का स्वाद चखने को मिल जाता है। दिल्ली में बहुत सी ऐसी गलियां है जो बेहतरीन लस्सी के लिए काफी प्रसिद्ध है। वहां लस्सी पीने का शौक रखने वाले भारत के विभिन्न राज्यों से लोग दिल्ली लस्सी पीने के लिए आते हैं। अगर आप भी लस्सी पीने के शौकीन लोगों में से एक है तो आपको भी दिल्ली के इन गलियों में बिकने वाली लाजवाब लस्सी का स्वाद जरूर चखना चाहिए।

अमृतसरी लस्सी वाला

कई लोगों को लस्सी पीने के साथ-साथ मिक्स फ्रूट (Mix Fruit), आम, अनार, स्ट्रॉबेरी भी खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोगों के लिए अमृतसरी लस्सी वाला (Amritsari Lassi Wala) के यहां लस्सी पीने के साथ-साथ इनका स्वाद भी चखने को मिलेगा। इस स्पेशल लस्सी में स्ट्रॉबेरी लस्सी (Strawberry Lassi), पाइनएप्पल लस्सी (Pineapple Lassi), आम लस्सी (Mango lassi) के साथ-साथ कई तरह के फलों को फ्यूशनल में तैयार लस्सी पीने को दिया जाता है। अमृतसरी लस्सी वाला के यहां स्ट्रॉबेरी और आम की लस्सी का डिमांड सबसे अधिक है। इसका पता- दुकान नम्बर-295, चांदनी चौक 110006 है।

यह भी पढ़ें: नीमच की ‘गुली गर्ल्स’ की 5 बच्चियों का ‘डांस दीवाने’ में हुआ सिलेक्शन, इनके संघर्ष की कहानी सुन नीतू सिंह हुई इमोशनल

राजस्थानी लस्सी का शॉप

आप अगर फ्यूजन लस्सी पीना पसंद करते है तो बिना किसी बात की देर किए आपको राजस्थानी लस्सी का शॉप (Rajasthani Lassi ka Shop) जाना चाहिए। यहां लस्सी और चॉकलेट (Chocolate) दोनों का परफेक्ट कॉम्बो पीने को मिलता है। यहां मिलने वाली किटकैट लस्सी (Kitkat Lassi) भी काफी प्रसिद्ध है। यहां कुल्हड़ में लस्सी सर्व किया जाता है। यहां लस्सी पीने का शौक रखने वाले भारत के विभिन्न राज्यों से लोग लस्सी पीने के लिए आया करते हैं और उन्हें यह लस्सी खूब पसंद भी आता है। इसका पता- राजस्थानी लस्सी शॉप राजीव चौक, नई दिल्ली 110001 है।

बाबा नागपाल कॉर्नर

बाबा नागपाल कॉर्नर (Baba Nagpal Corner) नाम का यह दुकान दिल्ली के लाजपत नगर (Lajpat Nagar) में स्थित है। यह स्पेसिली लस्सी के लिए जाना जाता है। लस्सी के शौकीन लोगों का कहना है कि यहां गुलकंद लस्सी, जीरा लस्सी, ओरियो लस्सी और अनार लस्सी बहुत फेमस है। लस्सी पीने वाले लोगों की बढ़ती भीड़ के कारण यहां लस्सी लेने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ता है। यहां 150 रुपये दो लोगों का खर्च रखा गया है। लाजपत नगर खाने के मामले में दिल्ली के प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यहां स्वादिष्ट छोले-भटूरे भी खाने को मिलते हैं। इसका पता- 7/25, लाजपत नगर, नई दिल्ली 110024 है।

कुंजीलाल जगदीश प्रसाद की लस्सी

बढ़ती गर्मी के कारण लोग बाहरी गर्मी के साथ-साथ शरीर के अंदरूनी गर्मी से भी परेशान है। लोग अपने शरीर की अंदरूनी ठंडक बनाए रखने के लिए अपने खाने में दही एवं पीने में लस्सी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी लस्सी का शौक रखते हैं तो आपको भी कुंजीलाल जगदीश प्रसाद (Kunjilal Jagdish Prasad) की दुकान पर पहुंच जाना चाहिए। यहां लस्सी पीने के लिए टोकन सिस्टम (Token System) को फॉलो करना पड़ता है। कुंजीलाल जगदीश प्रसाद की दुकान पर एक गिलास लस्सी की कीमत लगभग 60 रुपये रखा गया है। इसका पता- रोशनारा रोड, खारिया मोहल्ला, सब्जी मंडी, पुरानी दिल्ली 110007 है।

NO COMMENTS

Exit mobile version