34.1 C
New Delhi
Monday, May 20, 2024

सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन के लिए बनाई है एक खास साइट, अपनी फोटो तिरंगे के साथ करें अपलोड मिलेगा सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए अभियान हर घर तिरंगा में पूरे देशवासी भाग ले रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव को पूरा देश मना रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इसमें जुड़ने के लिए एक वेबसाइट (Website) लांच की गई है।

केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई थी, इस अभियान में लोग अपनी मर्जी से भाग ले सकते थे यह अभियान 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलाया गया था। इसके लिए केंद्र सरकार ने ऑनलाइन (Online) वेबसाइट लांच की है। इस साइट पर आप तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं साथ ही तिरंगे की लोकेशन (Location) को ऑनलाइन पिन भी कर सकते हैं। इससे आगे आपको यह जानने की आवश्यकता होगी कि आप इस में कैसे भाग ले सकते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा इस अभियान के लिए https ://harghar tiranga.com/ वेबसाइट को लांच किया गया है। अभी तक इस साइट पर 2 करोड़ से भी अधिक लोग अपनी फोटो अपलोड कर चुके हैं और 4 करोड़ से भी अधिक लोगों ने तिरंगे को वेबसाइट पर टैग किया है।

फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया।

  1. सबसे पहले आपको https://harghartiranga.com/ पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको Upload Selfie With Flag पर क्लिक करना होगा।
  3. फिर आपको तिरंगे के साथ लिए गए फोटो साइट पर अपलोड करना पड़ेगा।
  4. इस पूरी प्रक्रिया को करने के बाद आपको मैसेज आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: ग्राहकों को महंगाई का झटका, अमूल ने बढ़ाए दूध, दही और लस्सी के दाम , जान लीजिए नए दाम

तिरंगा पिन करने की प्रक्रिया।

  1. इसके लिए आपको https://harghartiranga.com/ पर जाना होगा।
  2. फिर आप ‘pin A Flag’ पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आप अपना नाम और मोबाइल नंबर डालें।
  4. फिर आपसे लोकेशन एक्सेस की मंजूरी मांगी जाएगी।
  5. एक्सेस की मंजूरी मिलने के बाद आप अपने तिरंगे को तीन कर सकते हैं।
  6. अंतिम प्रक्रिया में सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -