39 C
New Delhi
Saturday, May 4, 2024

गर्मी के सीजन में टंकी के पानी को गर्म होने से कैसे बचाएं, जानिए सस्ता और देशी तरीका

हमारे जीवन में पानी सबसे ज्यादा जरूरी है। पानी के बिना हमारा कोई भी कार्य संभव नहीं है। गर्मी के दिनों में टंकी का पानी गर्म हो जाता है जिसके वजह से हमें तरह-तरह की परेशानियां होती हैं। आज हम आपको तरह-तरह के घरेलू उपाय बताएंगे जिससे गर्मी के दिनों में टंकी का पानी गर्म नहीं होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

ठंडा पानी के लिए कई उपाय

टंकी का गर्म पानी हम फ्रीज, मटका आदि की मदद से ठंडा करके पी सकते हैं लेकिन बाकी कार्यों के लिए हमें गर्म पानी से ही काम करना होता है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे टंकी का पानी हमेशा ठंडा रहेगा। यह उपाय बड़े ही कारगर साबित हुए है।

Internet

कपड़ा, पाइप या नल में बांध दे

एक कपड़े को भिगो कर टंकी से लगे पाइप या नल में बांध दीजिए। इससे पानी ठंडा हो जाएगा। इसे दिन में कम से कम 3 से 4 बार गिला करते रहे जिससे पानी की ठंडक बनी रहे।

जुट की बोरी का करें इस्तेमाल

पानी को ठंडा रखने का एक उपाय जुट की बोरी इस्तेमाल करना भी है। जुट की बोरी का इस्तेमाल कर आप बिना खर्च के ही टंकी की गर्म पानी को ठंडा कर सकते हैं। इस उपाय को इस्तेमाल करने के लिए आपको 4 से 5 जुट की बोरी की जरूरत होंगी। उन बोरियों को पानी में भीगों कर टंकी के ऊपर चारों तरफ से ढक दें जिससे टंकी पर डायरेक्ट धूप ना लगे। बोरी जब सुख जाए तो उसे फिर से भीगों दे एवं उसे समय-समय पर भीगोंते रहे। ऐसा करने से पानी ठंडा रहेगा।

मटके का इस्तेमाल करें

पुराने जमाने में जब फ्रिज और कूलर नहीं हुआ करता था तब लोग मिट्टी से बने मटके का ही इस्तेमाल किया करते थे। गर्मी के दिनों में पानी को ठंडा करने के लिए मटके का इस्तेमाल करना पूरे भारत में प्रचलित है। मटके में पानी रखने से पानी कम समय में ही ठंडा हो जाता है। मटके को छांव में रखने से पानी और अधिक जल्दी ठंडा हो जाता है। मटके का पानी पीने से हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। जब मटका पुराना हो जाता है तब मटके में का पानी जल्दी ठंडा नहीं होता है इसीलिए जूट के बोरे को भीगा कर मटके के चारों ओर से लपेट देना चाहिए इससे पुराने मटके कमानी भी जल्द ठंडा हो जाता है।

Internet

यह भी पढ़ें: डमी टॉयलेट को असली टॉयलेट समझ बैठ गया बच्चा, तस्वीर देखकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें

तांबे के बर्तन में पानी रखने से पानी की ठंडक लंबे समय तक बनी रहती है इसीलिए हमें गर्मी के दिनों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। पुराने समय में भी लोग पानी को ठंडा करने के लिए मिट्टी के मटके के साथ-साथ तांबे का बर्तन का ही उपयोग करते थे। तांबे के बर्तन में रखा पानी भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

कूलर रखेगा पानी को ठंडा

कूलर गर्मी के दिनों में वरदान साबित हुआ है गर्मी के दिनों में जब कूलर चलता है तब लोगों को गर्मी का एहसास भी नहीं होता है कूलर की फ्रेश हवा हमें जल्दी गर्मी में कुछ पल का ठंडक पहुंचाती है कूलर हवा को साथ-साथ पानी को भी ठंडा कर सकता है जहां कूलर चालू है वहां एक बर्तन जैसे बाल्टी, डब्बे आदि में पानी भरकर रख दीजिए। ऐसा करने से कूलर की हवा से वहां रखा पानी भी ठंडा हो जायेगा।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -