34.1 C
New Delhi
Monday, May 20, 2024

कोल्डड्रिंक की खाली बोतल से बनाएं बेहद खूबसूरत गमला, क्लिक कर सीखिए तरीका

प्लास्टिक आज न केवल हर जगह है, बल्कि लगभग हर काम में हम प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं। इससे बने बर्तनों में हम खाते-पीते हैं, इसकी कुर्सी पर बैठते हैं, गाड़ियों में भी प्लस्टिक के बने चीज हैं। रोजाना लाखों प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल हो रहा है।

Botal ke gamle

Plastic bottle recycle के विषय में आज हम आपको बताएंगे कि प्लास्टिक की बेकार बोतलों का इस्तेमाल हम कैसे गमले के निर्माण में कर सकते हैं। आइये जानते है Botal ke gamle के बारे में।

प्लास्टिक से गमले का निर्माण

Are cold drink bottle reusable – रोजाना उपयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक की बेकार बोतलों का उपयोग हम खूबसूरत गमलों के निर्माण में कर सकते हैं। इससे हमारे पर्यावरण को कोई क्षति भी नही होगा और हम अपने घर पर एक खूबसूरत फूलों का बगीचा स्थापित कर पाएंगे। बेकार प्लास्टिक के बोतलों से गमला तैयार करना बेहद आसान है।

फूलदान बनाने का तरीका

Cold drink bottle flower pot – प्लास्टिक के बेकार बोतल से फूलदान बनाने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए हमें सबसे पहले प्लास्टिक की एक बोतल लेना होगा और उसे 3 भाग में काट देना होगा फिर बोतल के ढक्कन को काटकर अलग करना होगा। फिर एक दूसरी बोतल लेकर उसे भी 3 भाग में काटकर सबसे ऊपर वाले भाग को फूल की आकृति में हम काट लेंगे और ग्लू गन की सहायता से पहले वाले बोतल के ऊपरी भाग पर चिपका देंगे उसके बाद इन दोनों को प्लास्टिक की बोतल की निचले हिस्से को भी ग्लू गन की सहायता से ही चिपका देंगे।

बोतल के ऊपर वाइट सीमेंट

इसके बाद बोतल का गमला बनाने के लिये हम दूसरी ओर प्लास्टिक के एक बर्तन में वाइट सीमेंट का घोल बना लेंगे। घर पर पड़े पुराने कपड़ों को उस घोल में भिगोकर प्लास्टिक की बोतल के चारों ओर चिपका देंगे। इसके बाद वाइट सीमेंट कपड़े के ऊपर अच्छे से लगाकर फिर इसे लगभग 4 घंटे तक सूखने के लिए छोड़ देंगे। सूखने के बाद एक दूसरे प्लास्टिक के बर्तन में पानी ले ले और उसके अंदर इन्हें रखकर सैंडपेपर से वाइट सीमेंट को चिकना कर लेंगे।

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: जानिए दूधी घास का इस्तेमाल और फायदा, बीमारों के लिए तो कहलाता है रामबाण

बोतल के ऊपर मनचाहा सजावट

बोतल को चिकना करने के बाद हम इसे वाइट कलर से पेंट कर देंगे और फिर इसके ऊपर आप अपने इक्षा के अनुसार सजावट कर सकते हैं। थोड़े समय में और कम खर्च में आप खूबसूरत गमला तैयार कर सकते हैं और अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। इस तरह से तैयार हुआ botal ka gamla बेहद खूबसूरत होता है। कम खर्च में यह बेहद आसान तरीका है। अगर आप खाली बैठे हैं तो यह बहुत अच्छा तरीका है अपने आप को व्यस्त करने का।

आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको बोतल का गमला बनाने की यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -