विधार्थी के जीवन में शिक्षक का महत्व किसी से भी ऊपर होता है। शिक्षक ही विधार्थी को जीवन जीने का सही तरीका बताते हैं। कई बार शिक्षक विधार्थी को सही रास्ते पर लाने के लिए सख्ती से पेश आते हैं तो कई बार विधार्थी के खुशी में शामिल हो कर विधार्थी के साथ डांस, गाना में भी शामिल होते हैं। अभी एक महिला शिक्षिका के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह महिला शिक्षिका अपने छात्राओं के साथ खुशी बांटते हुए नजर आ रही हैं।
शिक्षिका का वायरल वीडियो
शिक्षक विधार्थी को जीवन जीने की सही राह दिखाते है। कई बार विधार्थी को सही राह दिखाने के लिए शिक्षक को विधार्थी के साथ सख्ती से पेश आना पड़ता है वहीं शिक्षक कई बार विधार्थी के खुशी में डांस, गाना में भी शामिल हो जाते है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की महिला शिक्षिका अपने कक्षा को बोरिंग नहीं होने देती हैं। वह बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाती हैं जिससे बच्चों का मन पढ़ाई में भी लगा रहे।

अंग्रेजी पढ़ाने के साथ-साथ डांस
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रही इस महिला शिक्षिका का नाम मनु गुलाटी (Manu Gulati) है। मनु गुलाटी दिल्ली के सरकारी स्कूल (Government School Of Delhi) की लोकप्रिय महिला शिक्षिका हैं। मनु अंग्रेजी विषय की टीचर हैं लेकिन मनु बच्चों को अंग्रेजी (English) पढ़ाने के साथ-साथ डांस (Dance) करना भी सिखाती हैं। आए दिन भारत के अधिकतर स्कूलों में बच्चों का समर कैंप चल रहा है। मनु इस दौरान बच्चों को डांस सिखाने का कार्य करती हैं।

देखें वीडियो
दिल्ली शहर का सारा मीना बाज़ार ले के।☺️
— Manu Gulati (@ManuGulati11) June 16, 2022
Our imperfect dance moves on the last day of summer camp…leading to some perfect moments of joy and togetherness.💕#SchoolLife #TeacherStudent pic.twitter.com/K50Zi1Qajf
बच्चों के साथ एक्स्ट्रा एक्टिवीज
सरकारी स्कूल के शिक्षक के बारे में कहा जाता है कि सरकारी शिक्षक बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान दें यही बहुत है लेकिन मनु गुलाटी बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज (Extra Activities) पर भी ध्यान देती हैं। मनु बच्चों को डांस सिखाने के लिए बहुत ही उत्साहित रहती हैं और बच्चों को डांस सिखाने के दौरान वह खुद भी क्लास रूम (Class Room) में डांस करती हैं।
सोशल मीडिया पर डांस वीडियो हो रहा है वायरल
मनु गुलाटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर काफी पॉपुलर (Popular) हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर (Share) किया है जिसमें वह क्लास की बच्चियों के साथ “कजरा मोहब्बत वाला” गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह पर किस तरह रह सकेंगे इंसान, जानिए क्या है वैज्ञानिकों का प्लान
लोग कर रहे है तरह-तरह के कमेंट
बच्चों के साथ टीचर का यह डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट (Comment) कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि “काश हमारा स्कूल भी ऐसा होता है”, वहीं एक अन्य ने कमेंट किया है कि “क्या मैं फिर से स्कूल जॉइन कर सकता हूं। आप भी शिक्षिका के इस वीडियो को देख सकते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।