सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया के इस मजेदार दुनिया में कब क्या देखने या सुनने को मिल जाए कोई कुछ नहीं बता सकता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज बड़ी तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं।
वहीं बात करें वायरल होने की तो इनमें कुछ ही अपने अलग अंदाज के कारण लोगों को पसंद आ जाते हैं और यही वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाता है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि एक बुजुर्ग इंसान 37 वीं बार शादी कर रहा है। इस शादी के पहले उसकी 28 बीवियां पहले से ही हैं। आइये जानते है इस मजेदार वीडियो के बारे में।
बुजुर्ग की 37 वीं शादी
इंटरनेट पर वायरल होने वाले यह वीडियो 2021 का है पर यह अभी जमकर वायरल किया जा रहा है। इसे सबसे पहले आईपीएस (IPS) रूपिन शर्मा (IPS Rupin Sharma) द्वारा शेयर किया गया है। इस आईपीएस (IPS) अधिकारी ने यह लिखा है कि था 28 बीवी,135 बच्चे और 126 पोते-पोतियों के सामने 37वीं बार यह शख्स शादी कर रहा है। जून 2021 की यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रही है।
देखें वीडियो
BRAVEST MAN….. LIVING
— Rupin Sharma (@rupin1992) June 6, 2021
37th marriage in front of 28 wives, 135 children and 126 grandchildren.👇👇 pic.twitter.com/DGyx4wBkHY
यह भी पढ़ें: इस फटे जूते की कीमत है 1.43 लाख, लोगों ने कहा- ‘पागल हो गए हो क्या’
यूजर्स के द्वारा मजेदार कमेंट
अब जब यह वीडियो वायरल हो रहा है तो यूजर्स भी खूब मजेदार टिप्पणीयां कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि हमलोगों की एक नही संभलती यहां 37 वीं को यह कैसे संभालेंगे। वहीं कुछ यूजर्स इस बुजुर्ग इंसान को भाग्यशाली भी मान रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा है कि जिनकी शादी नही हो रही वह तो देख के पागल हो ही जाएंगे।
आईपीएस ने कहा बहादुर
वहीं आईपीएस (IPS) रूपिन शर्मा (IPS Rupin Sharma) ने इस इंसान को बहादुर कहा है। उन्होंने अपने शेयर किए हुए पोस्ट में लिखा है कि यह इंसान काफी बहादुर है। आईपीएस (IPS) रूपिन शर्मा ने जब यह वीडियो डाला उजके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देने लगे।
दुल्हन का जोरदार स्वागत
इस वीडियो में आप देख सकते हैं की काफी सजी हुई दुल्हन का घूंघट बुजुर्ग दूल्हे के द्वारा उठाया जा रहा है। इसके बाद दुल्हन को दूल्हे के पास बिठा दिया जाता है। छोटे से इस वीडियो में सभी खूब खुश दिखाई दे रहे हैं। सभी दुल्हन का जोरदार स्वागत (Welcome) करते हुए भी देखे जा रहे हैं। आप इस वीडियो को देख सकते हैं की कैसे एक बुजुर्ग की शादी उसके 28 बीवी,135 बच्चे और 126 पोते-पोतियों के सामने 37वीं बार हो रही है।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो,तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।