सोशल मीडिया (Social Media) पर अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक तुर्की (Turkey) का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो बेहद हैरान करने वाला है। आइए जानते हैं इस पूरे खबर के बारे में।
आसमान में बादल का आकार
दरअसल, इस वायरल (Viral) वीडियो में आसमान में विशालकाय बादल चल रहे हैं। यह बादल दिखने में किसी यूएफओ (UFO) के आकार के लग रहे थे। हालांकि, यह क्या है और इसका आकार इस प्रकार का कैसे बना है इस बात की अभी किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई है। आकाश में बादलों का यह दृश्य गुरुवार को तुर्की के अलग-अलग शहरों में भी देखा गया है।

तुर्की के कई शहरों में दिखा
इस बादल को लेकर यह दावा भी किया है कि बादल के रंग बदलते हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो ट्विटर (Twitter) पर @TansuYegen नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। ऐसे तीन लोगों ने लिखा है कि तुर्की के क्षेत्र में इस प्रकार के बादल का निर्माण देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार इस प्रकार के बादल तुर्की के कई शहरों में देखा गया है।

देखें वीडियो
Turkey's Bursa region witnessed an incredible cloud formation… pic.twitter.com/wOWnRTETHp
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) January 20, 2023
यह भी पढ़ें: अगर आप भी सोनम कपूर जैसा बाल चाहते हैं , तो यह नुस्खा आपके लिए है
लोगों ने किए कमेंट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस दावे को गलत बताया है और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक यूजर ने इसे मधुमक्खी के छत्ते के समान बताया है और दूसरे ने इसके यूएफओ होने से भी मना कर दिया। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि यह बात सही है या गलत लेकिन यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर्स इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।