44 C
New Delhi
Monday, May 20, 2024

टीटीई के अलावा और कौन-कौन चेक कर सकता है आपका टिकट, जुर्माना होने से पहले पढ़ लीजिये

ज़िन्दगी में रेल यात्रा करना हर किसी को रोमांच से भर देता है। हम हमेशा कामना करते है कि हमारी यात्रा सुखमयी हो।

भारत की लगभग नब्बे फीसदी जनता रेल से सफर करती है। रेल के सफर के दौरान हम हमेशा यह ध्यान रखते हैं कि हमने अपना टिकट लिया है या नही। बिना टिकट लिए रेल की यात्रा करना कानूनी अपराध भी है। आज हम आपको रेल यात्रा के दौरान टिकट से जुड़े जानकारी के बारे में बताने वाले है। आइये जानते है क्या है यह जानकारी।

टिकट चेक करने का अधिकार किसको

रेल यात्रा के दौरान हमारे टिकट को चेक करने का अधिकार सिर्फ टीटीई को होता है। इसके अलावा कोई भी दूसरा इंसान टिकट चेक नही कर सकता। कभी-कभी जानकारी के आभाव में हम गलत जगह पैसे दे देते है। कई जगहों पर देखा गया है कि आरपीएफ जो कि रेलवे कि पुलिस होती है उसके जवान लोगों से टिकट के बहाने रिश्वत के रुप में पैसों की मांग करते है और हम बचने के लिए पैसे दे भी देते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में मोबाइल नम्बर दस अंकों के ही क्यों होते हैं?

टिकट न होने पर घबराए नही

कभी-कभी विलंब से स्टेशन पर पहुँचने के कारण हम टिकट नही ले पाते। इस स्थिति में आप बिल्कुल भी न घबराए। आप टीटीई से अधिकृत टिकट बनवा सकते हैं। आपके पास कोई भी रेलवे पुलिसकर्मी आपसे आपकी टिकट देखने की मांग करता है तो आप उससे टीटीई को बुलाने को कहे और बेवजह उसे फाइन देने से बचे। अगर आपके साथ दुर्व्यवहार किया गया है तो आप टीटीई के वरिष्ठ अधिकारी से उसकी शिकायत कर सकते हैं।

दोषी पर कारवाई का प्रावधान

अगर ट्रेन में कोई भी रेलवे पुलिस कर्मी आपके टीकट को लेकर आपसे दुर्व्यवहार करता है तो दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही का प्रावधान है। जिसमें दोषी पाए जाने पर दोषी को जेल के साथ सस्पेंड तक किया जा सकता है। इसलिए आप बिल्कुल न घबराए सही जानकारी रख कर आप बेवजह पैसे देने से बच सकते हैं। एक सही जानकारी हमारी बहुत मदद करता है। हम अपने जानकारी से किसी भी समस्या का हल तुरंत निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए कैसे पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए गन्ने के वेस्ट से क्रॉकरी बनाती हैं विजयलक्ष्मी

रेलवे यात्रियों के सुरक्षा के लिए हमेशा आगे

भारतीय रेलवे को हमेशा अपने यात्रियों के सुरक्षा के लिए आगे आते देखा गया है। आज की यह जानकारी आप और लोगों से भी साझा कर सकते हैं। जिससे लोग बेवजह अपना पैसा देने से बच सकते हैं।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -