28.1 C
New Delhi
Saturday, May 11, 2024

इन पाँच बातों को अपनाकर आप हो सकते हैं धनवान, लक्ष्मी माता करेंगी धनवर्षा

इस दुनिया में ऐसा कौन है जो पैसा कमाना नहीं चाहता है। पैसा कमाने के लिए कोशिश जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले आप अपनी कुशलता बढ़ाएं। फिर उस कुशलता का उपयोग कर नौकरी या कारोबार शुरू करें। इसके बाद आप बचत और निवेश की राह पर बढ़ें।

पैसा कमाना ही बड़ी बात नही है बड़ी बात है कि उस कमाए हुए पैसों का सही जगह निवेश हो। कमाने के साथ-साथ बचत पर भी हमें ध्यान देना चाहिए। जो लोग कमाए हुए धन को भविष्य के लिए भी सुरक्षित रखते हैं उन्हें किसी भी विपदा में कठिनाई का सामना नही करना पड़ता है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में वर्णित कुछ बातों को बारे में बताएंगे जो आपके जीवन में तरक्की लाएगा।

यह भी पढ़ें: आज जानिए अपने देश ‘भारत’ के नाम के पीछे का पूरा इतिहास

चाणक्य के अनुसार पैसों की बचत जरूरी

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के पास जब धन अधिक होता है तो उसे बचाना चाहिए, यानि की धन की बचत करनी चाहिए। धन की बचत करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। बुरे समय में रखा हुआ पैसा ही काम आता है। जो व्यक्ति बुरे समय के लिए पैसा बचाकर रखता है वह बुद्धिमान कहलाता है। इसके विपरीत जो व्यक्ति अपना पैसा पानी की तरह फालतू की चीजों में व्यर्थ कर देता है, वह संकट की घड़ी में हाथ मलता रह जाता है।

लक्ष्य के प्रति सजग रहना

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि आपको अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। सफलता उसे ही मिलती है जो अपने जीवन मे लक्ष्य बनाकर चलता है। बिना लक्ष्य वाला आदमी कभी सफल नही होता। इसलिए जीवन में दृढ़ संकल्पित होकर अपने लक्ष्य के पीछे भागते रहें।

हमेशा अच्छे लोगों के संपर्क में रहें

चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि हमें सर्वदा अच्छे लोगों के संपर्क में रहना चाहिए। हमारे आस पास जितने जानकार लोग होंगे हमारे बुद्धि का विकास उतना ही अधिक होगा। इसलिए ऐसे लोगों के हमेशा संपर्क में रहे जो जानकार हो और अच्छे हो। साथ ही साथ हमें ऐसे जगह पर भी रहना चाहिए जहां रोजगार के साधन उपलब्ध हों। काम-धंधा जहां सुगमता से मिल सके हमें वही रहना चाहिए।

ईमानदारी से पैसे कमाए

हमें पूरे ईमानदारी से पैसे कमाने चाहिए। बेईमानी से कमाए गए पैसे कभी नहीं टिकते झूठ, फरेब,चोरी करके बनाए गए पैसे जिस रास्ते से आते हैं उसी रास्ते जल्दी वापस भी चले जाते हैं। इसलिए हमें अपने काम को पूरे तत्परता के साथ करना चाहिए। एक ईमानदार आदमी सफल जरूर होता है। इसलिए हमेशा ईमानदारी का परिचय देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बार-बार PF से पैसे निकालते हैं तो ‘सावधान’, पढ़िए आपकी बचत से जुड़ी ये काम की खबर

धन के मामले में सतर्क रहें

चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार धन के मामले में व्यक्ति को सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। नहीं तो व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संकट के समय धन एक सच्चे मित्र की भांति मदद करता है। इसलिए बचत को लेकर व्यक्ति को हर समय सजग और गंभीर रहना चाहिए।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -